बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Big B) की इजाजत के बिना उनकी फोटो, आवाज और नाम के इस्तेमाल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट ने अमिताभ की पहचान से जुड़ी किसी भी चीज के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है, हालांकि एक्टर की इजाजत के बाद उनके नाम, फोटो और आवाज या अन्य चीजें इस्तेमाल की जा सकती है. बिना इजाजत अगर उनकी पहचान का इस्तेमाल किया जाता है तो आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होगी.
अमिताभ बच्चन की छवि को नुकसान
अक्सर कई कंपनियां अमिताभ की फोटो, आवाज या उनके नाम का इस्तेमाल एक्टर कि बिना इजाजत अपने प्रोडक्ट पर कर लती थीं. जिससे अमिताभ बच्चन की छवि को नुकसान पहुंचता था. फैसला आने के बाद अब कोई भी व्यक्ति अमिताभ बच्चन की पहचान का सहारा लेकर उत्पाद नहीं बेच सकेगा और न ही उनके नाम या तस्वीर का इस्तेमाल करके फर्जी वेबसाइट, मोबाइल ऐप या ऐड तैयार कर सकेगा.
यह भी पढ़ें: ‘100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…’, ‘रामायण’ देख रो पड़े अनुपम खेर; विदेश में खचाखच भरे थिएटर की दिखाई झलक
दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पुरुषैंद्र कुमार कौरव ने इस मामले में अंतिम आदेश जारी किया. अदालत ने पहले दिए गए अंतरिम आदेश को स्थायी कर दिया है. यह मामला अमिताभ बच्चन की ओर से वर्ष 2022 में दायर याचिका से जुड़ा है. एक्टर ने अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए शिकायत की थी कि कई लोग उनकी लोकप्रियता और पहचान का गलत इस्तेमाल कर आर्थिक लाभ उठा रहे हैं.
2022 में दायर हुई थी याचिका
अमिताभ बच्चन की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने नवंबर 2022 में ही उनके नाम, तस्वीर, आवाज और पहचान के अनधिकृत इस्तेमाल पर अंतरिम रोक लगा दी थी. अब अदालत ने इस प्रतिबंध को स्थायी कर दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान सामने आया कि कुछ लोगों ने एक्टर की पहचान का इस्तेमाल करके फर्जी वीडियो कॉल ऐप बनाया था. इसके अलावा बिना अनुमति क्विज बुक प्रकाशित करने, पोस्टर बेचने और वेबसाइट डोमेन रजिस्टर करने जैसे मामले भी सामने आए थे.
यह भी पढ़ें: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही, जानें क्या है पूरा मामला
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
14 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
15 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
15 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
19 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
29 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
29 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
30 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
30 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines