Crew Day Four Box Office Collection (early estimates): आजकल बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में अपना जलवा दिखा रही हैं, जिसमें हालिया रिलीज फिल्म ‘क्रू’ भी शामिल है। जी हां, इस फिल्म को टिकट खिड़की पर लैंड हुए चार दिन हो गए हैं। इसी के साथ ये फिल्म का पहला मंडे टेस्ट भी था। फिल्म पहले मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल, इसका रिजल्ट भी आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर फिल्म ने अपने पहले सोमवार को कितनी कमाई की है?
फिल्म ‘क्रू’ ने चौथे दिन की इतनी कमाई
Sacnilk.com के शुरुआती और अनुमानित आंकड़ों की मानें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन और पहले सोमवार को 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो मंडे टेस्ट में बेहद कम अंकों से पास हुई है। इसी के साथ करीना, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ का टोटल कलेक्शन 34.00 करोड़ रुपये हो जाएगा। हालांकि अभी ये फिल्म की कमाई के चौथे दिन के ऑफिशियल नंबर नहीं है और इनमें बदलाव हो सकता है। इसी के साथ फिल्म के मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म अपना बजट तो निकाल ही लेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है। इसके हिसाब से फिल्म अपने बजट का आधा औसत तो निकाल ही चुकी है।
टिकट खिड़की पर कई फिल्में
बता दें कि फिल्म ‘क्रू’ बॉक्स ऑफिस पर अकेली नहीं है। जी हां, इस फिल्म का सामना टिकट खिड़की पर कई फिल्मों से हुआ है। इन दिनों टिकट विंडों पर मडगांव एक्सप्रेस, स्वतंत्र वीर सावरकर, शैतान और योद्धा जैसी फिल्में बनी हुई है। ऐसे में फिल्म ‘क्रू’ का कमाई करना मुश्किल नजर आ रहा था, लेकिन फिर भी उम्मीद के हिसाब से ठीक-ठाक कमाई कर रही है।
करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन लीड रोल में
फिल्म ‘क्रू’ में जहां करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन लीड रोल में नजर आ रही हैं। वहीं, दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में बी-टाउन की तीनों हसीनाओं ने अपना शानदार जलवा दिखाया है। जी हां, करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की जोड़ी फिल्म में खूब कमाल कर रही है। साथ ही तीनों अपनी फिल्म से लोगों का मनोरंजन करने में भी कामयाब रही हैं।
यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor ने Crew के लिए वसूली मोटी रकम! Kriti-Tabu ने भी चार्ज किए इतने करोड़?
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
19 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 day ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
1 day agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
1 day agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
1 day agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
5 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
42 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
73 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
194 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
216 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines