Kareena Kapoor ने Crew के लिए वसूली मोटी रकम! Kriti-Tabu ने भी चार्ज किए इतने करोड़?

Crew Starcast Salary: करीना, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म ‘क्रू’ के लिए किसने कितनी फीस चार्ज की है? अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं कि फिल्म की स्टारकास्ट की फीस क्या है?

Crew Starcast Salary

Crew Starcast Salary, IMAGE CREDIT- Google

Crew Starcast Salary: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर करीना, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ का जलवा है। जी हां, टिकट खिड़की पर फिल्म ने अपने पैर जमा रखे है और शानदार कमाई कर रही है। दर्शकों को भी फिल्म खूब पसंद आ रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए किसने कितनी फीस चार्ज की है? अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं कि फिल्म की स्टारकास्ट की फीस क्या है?

विज्ञापन

करीना ने ली मोटी फीस

अगर सामने आई कथित अफवाहों की मानें तो इस फिल्म की लिए करीना कपूर ने सबसे ज्यादा फीस चार्ज की है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘क्रू’ के लिए एक्ट्रेस को 10 करोड़ रुपये की बड़ी रकम दी गई है, जो उनकी पिछली रिलीज थिएट्रिकल फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से ज्यादा है। इस फिल्म के लिए उन्हें 8 करोड़ रुपये मिले थे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TIPS (@tips)

कृति और तब्बू ने चार्ज किए इतने करोड़?

वहीं, फिल्म ‘क्रू’ के लिए कृति और तब्बू को 3 से 4 करोड़ रुपये दिए गए हैं। बता दें कि कृति को उनकी पिछली थिएटर रिलीज फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये फीस मिली थी। वहीं, तब्बू ने अपनी आखिरी थिएटर रिलीज ‘भोला’ के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

विज्ञापन

दिलजीत और कपिल ने भी चार्ज किए इतने रुपये

इसके अलावा दिलजीत और कपिल ने इस फिल्म में स्पोर्टिंग लीड एक्टर का रोल प्ले किया है। दिलजीत को इस फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं, कपिल शर्मा को फिल्म के लिए 50 लाख रुपये दिए गए हैं। बता दें कि ये सभी आंकडे कथित अफवाहों में सामने आए हैं। News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है। वहीं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है और इसने चार दिन में ही 34.00 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बता दें कि फिल्म के सामने टिकट खिड़की पर कई फिल्में मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद फिल्म बढिया कमाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ