Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव इन दिनों स्नेक वेनम केस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आज 22 मार्च को इस केस में कोर्ट में सुनवाई होनी थी। गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट में सुनवाई के बाद ‘राव साहब’ को कोर्ट ने जमानत दे दी है। जी हां, जेल में 5 दिन बिताने के बाद अब ‘राव साहब’ जेल से बाहर आएंगे।
जमानत पर बाहर आएंगे ‘राव साहब’
बता दें कि बीते रविवार यानी 17 मार्च को एल्विश यावद को नोएडा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद पुलिस ने एल्विश को अरेस्ट कर लिया और उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया। हालांकि संडे को अरेस्ट के बाद एल्विश को सोमवार यानी 18 मार्च को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन उस टाइम वकीलों ने हड़ताल कर दी और इस वजह से ‘राव साहब’ के केस की सुनवाई टल गई और उन्हें जेल में रहना पड़ा। अब इस मामले में आज सुनवाई हुई और अदालत ने एल्विश को जमानत दे दी है।
Elvish Yadav
27 मार्च को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी
बता दें कि जब से एल्विश ने बिग बॉस ओटीटी 2 जीता है, तो उनकी फैन फॉलोइंग और भी बढ़ गई है। अब मामला बड़ा और हाई-प्रोफाइल है, तो कोर्ट के बाहर भी भारी भीड़ नजर आई है। कोर्ट से भले ही एल्विश को बेल मिल गई हो, लेकिन जब से वो मशहूर हुए हैं, तो उनके कारनामे भी बढ़े हैं। बता दें कि स्नेक वेनम केस के पहले एल्विश, मैक्सटर्न से लड़ाई के लिए भी चर्चा में रहे। अब इस मामले में भी 27 मार्च को गुरुग्राम कोर्ट में एल्विश की पेशी होनी है।
क्या है मामला?
दरअसल, बीते साल नवंबर में स्नेक वेनम केस में एल्विश का नाम आया था। हालांकि उस दौरान एल्विश को अरेस्ट नहीं किया गया था, लेकिन इस केस में 17 मार्च को एल्विश को अरेस्ट कर लिया गया। जब से एल्विश अरेस्ट हुए तो सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे थे। हालांकि अब इस केस में एल्विश को बेल मिल गई है। देखने वाली बात होगी कि बाहर आकर एल्विश का इस पर क्या कहना होगा?
यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande की सास ने बहू को बताया A1, लोग बोले ‘अरे बदलते रिश्ते गिरगिट लाइव…’
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
13 hrs ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
1 day agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
1 day agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
1 day agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
4 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
41 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
72 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
193 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
215 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines