Boney Kapoor-Sridevi: दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके पति बोनी कपूर की लव लाइफ से तो सभी वाकिफ हैं। भले ही आज एक्ट्रेस हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन लोगों के दिलों में उनकी यादें आज भी वैसे ही जिंदा है। आज भी लोगों में श्रीदेवी के लिए वैसा ही क्रेज देखने को मिलता है। हाल ही में बोनी कपूर ने एक्ट्रेस के बारे में बात की। इस दौरान बोनी ने श्रीदेवी से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनकी मां चाहती थी कि वो श्रीदेवी को बहन बना लें। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा आइए आपको बताते हैं पूरा किस्सा…
बोनी कपूर ने किया खुलासा
हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में बोनी ने श्रीदेवी से जुड़े इस किस्से को शेयर किया है। जूम से बात करते हुए उन्होंने बताया कि जब उनकी मां को श्रीदेवी के बारे में पता लगा था तो उन्होंने श्रीदेवी से मुझे राखी बांधने तक की बात कर दी थी। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान बोनी ने कई और अन्य बातें बताई। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी का पूजा-पाठ में बहुत विश्वास था और वो हमेशा इसमें रहती थी।
भगवान पर मुझसे ज्यादा भरोसा करती थी श्रीदेवी- बोनी
बोनी ने कहा कि वो मुझसे ज्यादा भगवान पर भरोसा करती थी और मैंने उन्हीं से ये सीखा भी है और उन्हें देखकर ही मेरा भी भाव आध्यात्मिकता की ओर बढ़ा है। इसके आगे बोनी ने कहा कि मुझे अक्सर ऐसा लगता है कि मैं दोषी हूं, लेकिन मैं श्रीदेवी को लेकर बहुत लॉयल था। बोनी ने आगे कहा कि मेरी पहली पत्नी मोना भी श्रीदेवी की फीलिंग्स को समझती थी। श्रीदेवी ऐसी अभिनेत्री थी, जिन्होंने अपने समय में इंडस्ट्री पर राज किया।
आज भी लोग हवा-हवाई के दीवाने
साथ ही एक्ट्रेस किसी अभिनेता से ज्यादा फीस भी चार्ज करती थी। ये सब उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर ही कमाया था। बता दें कि साल 2018 में श्रीदेवी की बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। एक्ट्रेस की मौत से ना सिर्फ फैमिली और इंडस्ट्री बल्कि पूरे देश में गम का माहौल पसर गया था। हर कोई श्रीदेवी के निधन से बेहद दुखी था। आज भी जब लोग उनके बारे में बात करते हैं तो इमोशनल हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Radhika Madan इंस्टाग्राम से हुईं गायब, Deactivate किया या Hack हुआ अकाउंट?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
9 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
9 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
13 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
23 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
23 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
24 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
24 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines