हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lok Sabha Election 2024 में भाजपा ने किन-किन फिल्मी सितारों पर खेला दांव? देखें लिस्ट

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर BJP (भारतीय जनता पार्टी) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस बार फिल्म इंडस्ट्री के काई सितारे राजनीति के मैदान में उतरे हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024, IMAGE CREDIT- News24

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर BJP (भारतीय जनता पार्टी) ने बीते दिन 2 मार्च को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट शेयर कर दी है। भाजपा की ओर से जारी की गई लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं, जिसमें कुछ फिल्मी सितारों के भी नाम हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस बार बीजेपी से अपने उम्मीदवारों की लिस्ट में किन सितारों को चुना है?

सितारों में टक्कर

अब एक्टिंग नहीं राजनीति के क्षेत्र में सितारे अपना दम दिखाने वाले हैं। बीते दिन सामने आई लिस्ट में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, रवि किशन, लॉकेट चटर्जी, मनोज तिवारी, पवन सिंह, हेमा मालिनी, स्मृति ईरानी और सुरेश गोपी का नाम शामिल है।

विज्ञापन

कौन कहां का उम्मीदवार?

पवन सिंह

भोजपुर सुपरस्टार पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार चुना गया। अब एक्टिंग के बाद पवन सिंह का जादू राजनीति में चलने के लिए तैयार है। बता दें कि पवन पहली बार राजनीति के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। ऐसे में उन्हें पूरी उम्मीद है कि उन्हें आसनसोल की जनता का पूरा प्यार मिलेगा।

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी को भी साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए टिकट देकर मैदान में उतार दिया गया है। अब हेमा एक बार फिर से मथुरा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। बता दें कि जब साल 2019 में चुनाव हुए थे तो एक्ट्रेस ने भारी वोटों से जीत हासिल की थी। साल 2014 में भी ड्रीम गर्ल ने जयंत चौधरी को करारी हार का सामना कराया था।

विज्ञापन

मनोज तिवारी

भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी का भी अपना ही अलग जलवा है। एक्टर को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा ने फिर से टिकट दिया है। बता दें कि इसके पहले भी मनोज तिवारी इस सीट पर सासंद रहे हैं और अब फिर से बीजेपी ने उनपर भरोसा करते हुए उन्हें इसी सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

रवि किशन

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों के एक्टर रवि किशन को बीजेपी ने गोरखपुर से चुनामव लड़ने का मौका दिया है। बता दें कि इसी सीट पर रवि पहले भी सासंद रहे हैं।

विज्ञापन

लॉकेट चटर्जी

क्लासिकल डांसर और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार लॉकेट चटर्जी पर फिर से भरोसा जताते हुए बीजेपी ने उन्हें हुगली से उम्मीदवार घोषित किया है। मौजूदा समय में भी लॉकेट चटर्जी इसी सीट पर सासंद हैं।

सुरेश गोपी

बीजेपी ने केरल के त्रिशूर से तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार सुरेश गोपी को उम्मीदवार बनाया है। तमिल, तेलुगू और और मलयालम फिल्मों में सुरेश का अपना ही जलवा रहता है और लोगों पर उनका जादू चलता है।

विज्ञापन

‘निरहुआ’

‘निरहुआ’ यानी भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव को आजमगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि मौजूदा टाइम में भी ‘निरहुआ’ इसी सीट पर सासंद हैं। अब एक बार फिर से बीजेपी ने उन्हें यहीं से चुनाव लड़ने का मौका दिया है।

स्मृति ईरानी

एक टाइम पर टेलीविजन की रानी यानी स्मृति ईरानी का जलवा अब राजनीति में भी बरकरार है। स्मृति ईरानी को एक बार फिर से अमेठी से उम्मीदवार घोषित किया गया है। स्मृति ईरानी अब एक बार फिर से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Anant-Radhika की Pre-Wedding में चमके तीनों ‘खान’, देखें Bollywood Night के इनसाइड वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola