Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं। एक बार फिर से पवन सिंह सुर्खियों में हैं और वजह है उनका हालिया पोस्ट। जी हां, अपने हालिया एक्स पोस्ट में पवन सिंह गुस्से से तमतमाए नजर आए और वजह बने हैं बाबुल सुप्रियो। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला और पवन सिंह ने अपने एक्स पोस्ट में क्या कहा?
बाबुल ने किया था पोस्ट
देश में चुनावी माहौल है और ऐसे में गरमाहट होना भी लाजिमी है। दरअसल, मामला ये है कि 2 मार्च को बाबुल सुप्रियो ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में बाबुल सुप्रियो ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के कुछ गानों के पोस्टर शेयर किए और लिखा कि आसनसोल को पवन सिंह जी मुबारक हो @BJP4Bengal, बाबुल ने आगे लिखा कि मैंने इसे पर्सनली वेरिफाई नहीं किया है और ना ही करूंगा, लेकिन में इन पोस्टर से भर चुका हूं। पवन सिंह के खिलाफ कुछ भी नहीं लेकिन ये पोस्टर्स अगर सही हैं, तो ये बिल्कुल साफ है कि बंगाल और वहां की महिलाओं की कितनी इज्जत है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि बाबुल के पोस्ट में पवन सिंह के इन गानों को महिलाओं का अपमानित करने वाला बताया गया है।
Babul Supriyo
पवन सिंह ने दिया जवाब
वहीं, अब इस पोस्ट का पवन सिंह ने बेहद बेबाकी से जवाब दिया है और इसके साथ ही भोजपुरी स्टार ने सुप्रियो को खुला चैलेंज भी दे दिया। जी हां, अपने हालिया पोस्ट में पवन सिंह ने कहा कि श्री. @SuPriyoBabul, नहीं कहना चाहता था, लेकिन आपने सिर्फ मेरा नहीं दिल नहीं दुखाया बल्कि उन 40 करोड़ भोजपुरी इंडस्ट्री के आर्टिस्ट को प्यार करने वाले लोगों के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई है। इतना ही नहीं बल्कि पवन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि आपने जो चार गानों के पोस्टर को पोस्ट किया है अगर ये सही साबित होते हैं तो मैं राजनीति और संगीत दोनों से सन्यास ले लूंगा। नहीं तो आप…
सुप्रियो ने नहीं किया अभी तक रिएक्ट
अब पवन सिंह के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर फिर से हलचल बढ़ा दी है। हालांकि अभी तक इस पर बाबुल सुप्रियो की ओर से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि पवन सिंह के इस पोस्ट पर सुप्रियो क्या जवाब देते हैं?
Pawan Singh
यह भी पढ़ें- Miss Universe में भाग लेते ही रिकार्ड बना देगी ये हसीना? Aishwarya Rai की खूबसूरती की दीवानी
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
4 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
5 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
5 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
5 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
8 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
46 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
77 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
197 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
219 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines