Miss Universe में भाग लेते ही रिकार्ड बना देगी ये हसीना? Aishwarya Rai की खूबसूरती की दीवानी

Rumy Alqahtani: इन दिनों सऊदी अरब की रूमी अलकाहतानी खूब चर्चा में हैं। हों भी क्यों ना… रूमी सऊदी अरब की पहली हसीना हैं, जो मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेंगी। जब से ये खबर सामने आई है हर तरफ रूमी की ही बातें हो रही हैं।

Rumy Alqahtani

Rumy Alqahtani

Rumy Alqahtani: इन दिनों सऊदी अरब की रूमी अलकाहतानी खूब चर्चा में हैं। हों भी क्यों ना… रूमी सऊदी अरब की पहली हसीना हैं, जो मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेंगी। जब से ये खबर सामने आई है हर तरफ रूमी की ही बातें हो रही हैं। बला की खूबसूरत और अपने हुस्न से हर किसी का दिल जीतने वाली रूमी बेहद सुंदर हैं।

विज्ञापन

बी-टाउन हसीना की दिवानी रूमी

उनकी खूबसूरती अगर एक बार कोई देखकर लें तो दीवाना ही हो जाएं, लेकिन ठहरिए… ये बात को रूमी की हो रही है, लेकिन कोई ऐसा भी है, जिसकी खुद रूमी दिवानी हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा और वो खास शख्स कोई और नहीं बल्कि बी-टाउन की ही मशहूर एक्ट्रेस हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर वो हसीना कौन हैं?

विज्ञापन

रूमी ने किया पोस्ट

बॉलीवुड की जिस हसीना की रूमी दिवानी हैं वो कोई और नहीं बल्कि बच्चन बहू यानी ऐश्वर्या राय बच्चन हैं। जी हां, ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती की तो खुद रूमी भी दिवानी हैं और ऐसा हम बल्कि रूमी ने खुद कहा। दरअसल, बीते कुछ टाइम पहले उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में रूमी ने ऐश्वर्या राय बच्चन की फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था कि Mshallah।

विज्ञापन
Rumy Alqahtani

Rumy Alqahtani

यूजर्स ने किए कमेंट्स

वहीं, रूमी के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया था। एक यूजर ने इस पर लिखा था कि सच में आप बहुत सुंदर हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये ऐश्वर्या राय है ना? एक अन्य यूजर ने लिखा कि सच में बेहद खूबसूरत। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने रूमी के पोस्ट पर किए हैं।

विज्ञापन

मिस यूनिवर्स में शामिल होंगी रूमी अलकाहतानी 

बता दें कि रूमी अलकाहतानी अब मिस यूनिवर्स में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी थी। इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले वो मिस अरब वर्ल्ड पीस 2021 और मिस वुमन (सऊदी अरब) का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। बताते चलें कि रूमी अभी 27 साल की हैं और वो एक बेहतर मॉडल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ