Ankita Lokhande Mother In Law Trolled: पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) आज सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ (Swatantrya Veer Savarkar) आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म की रिलीज से अंकिता के साथ ही उनके सभी दोस्त और परिवार वाले भी खुश नजर आ रहे हैं। पूरी टीवी इंडस्ट्री इस वक्त अंकिता की तारीफ कर रही है और बिग बॉस (Bigg Boss) कंटेस्टेंट्स भी अंकिता के सपोर्ट में उतर आए हैं। वहीं, अब अंकित की तारीफ तो उनकी सास यानी विक्की भैया की मम्मी ने भी की है।
अंकिता लोखंडे की सास ने फिर बदला अपना रूप
सुनकर आपको भी अजीब लगा होगा लेकिन सच यही है पूरी दुनिया के सामने अंकिता की खिल्ली उड़ाने वालीं उनकी सास अब सबके सामने बहू की तारीफों में पुल बांध रही हैं। हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग पर पैपराजी ने अंकिता लोखंडे की सास को घेर लिया और उनसे कई सवाल करने लगे। इसी बीच अंकिता लोखंडे की सास ने अपनी बहू की जो जमकर तारीफ की है उसे तो सोशल मीडिया यूजर्स भी पचा नहीं पा रहे हैं। अंकिता की सास ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘अंकिता तो हमेशा ही अच्छी लगती है। हमारी अंकिता एकदम A1 है।’ इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि वो ऐसी ही बहू चाहती थीं।
बहू की तारीफ नहीं हुई सोशल मीडिया यूजर्स को हजम
अब उनके मुंह से बहू की इतनी तारीफ सुन फैंस भी हैरान हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो अंकिता की सास को गिरगिट तक कह दिया है। एक यूजर ने ये वीडियो देख कमेंट किया, ‘दोगली औरत।’ एक कमेंट आया, ‘अरे बदलते रिश्ते गिरगिट लाइव।’ एक ट्रोलर बोला, ‘तीनों ही नकली सास बेटा बहू तीनों झूठ बोलते हैं।’ एक कमेंट आया है, ‘कितना अच्छा झूठ बोलती हैं आंटी जी।’ एक शख्स मजाक उड़ाते हुए बोला, ‘क्या बात है अब अंकिता ए1 हो गई।’
यह भी पढ़ें: Kriti Kharbanda और Pulkit Samrat के संगीत सेरेमनी की देखें झलक, चौंधिया जाएंगी आंखें
विक्की भैया की मम्मी हुईं ट्रोल
किसी ने लिखा, ‘लेकिन हमें अच्छी नहीं लगती, जितना भी आप सर्टिफिकेट दो।’ एक ने तारीफ कर लिखा, ‘मदर इन लॉ हों तो ऐसी।’ कोई बोला, ‘जान बूझकर पूछते हैं कि आंटी कुछ बोलें और इनको मसाला मिले।’ एक ने खिल्ली उड़ाते हुए कहा, ‘A1 साइकिल थोड़ी ना है आंटी, जो अच्छी लगे सबको।’ एक ट्रोलर बोला, ‘लगता है घर पार अंकिता ने खूब पिटाई की होगी इस बुढ़िया की।’ एक कमेंट आया, ‘नकली हंसी।’ एक फैंस ने लिखा है, ‘अब पता चली अंकिता की अहमियत। क्या करें भाई इतना फेम मिल रहा है कि संभाले नहीं संभल रहा।’
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines