Kriti Kharbanda और Pulkit Samrat के संगीत सेरेमनी की देखें झलक, चौंधिया जाएंगी आंखें

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat Sangeet Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा और उनके पति पुलकित सम्राट के संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। कुछ देर पहले ही कपल ने ये फोटोज शेयर की हैं और अब ये इंटरनेट पर वायरल भी हो गई हैं। अब फैंस इस कपल की तस्वीरों को देख इस पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat Sangeet Photos

कैसी थी पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की संगीत सेरेमनी?

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat Sangeet Photos: पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) अपनी न्यूली मैरिड लाइफ को एन्जॉय करते हुए फैंस को भी एक के बाद एक गिफ्ट देते जा रहे हैं। बॉलीवुड के इस जोड़े ने बीते कुछ दिनों से सभी का ध्यान खींचा हुआ है। पहले ये दोनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। अब तो इनकी शादी भी हो गई और पहली रसोई भी। लेकिन अब ये कपल अपनी वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कर फैंस का अटेंशन ग्रैब कर रहा है। दो दिन पहले इनकी मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सामने आई थीं।

विज्ञापन

संगीत सेरेमनी की फोटोज हुईं वायरल

वहीं, अब कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से चाहने वालों के लिए अपने संगीत फंक्शन की फोटोज पोस्ट कर दी हैं। बी-टाउन के इस पॉपुलर कपल का संगीत बेहद स्पेशल था। यहां खूब मस्ती, डांस, रोमांस और ग्लैमर देखने को मिला। कृति और पुलकित ने अपने इस प्री-वेडिंग फंक्शन की करीब 7 तस्वीरें पोस्ट की हैं। सभी एक से बढ़कर एक हैं। इसमें इनका लुक और अंदाज देख फैंस भी दिल हार बैठे हैं। कृति अपने संगीत में इतनी सुंदर लग रही थीं कि उन्हें देखकर कोई भी प्यार में पड़ जाएगा।

विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन ने लुक्स में एक-दूसरे को दी कड़ी टक्कर

कृति खरबंदा ने इस फंक्शन पर ब्लू कलर का हैवी लहंगा -चोली पहना। स्ट्रेट बाल, स्टेटमेंट इयररिंग्स और बैंगल्स के साथ उन्होंने अपना लुक कम्पलीट किया। उनके हाथों में मेहंदी भी दिखाई दे रही है और फेस पर मेकअप से ज्यादा शादी का ग्लो नजर आ रहा है। कृति- पुलकित से शादी कर कितनी खुश हैं ये तो तस्वीरों में साफ नजर आ ही रहा है। वैसे दुल्हन को टक्कर देने के लिए दूल्हे राजा ने भी पूरा इंतजाम किया है। पुलकित सम्राट भी ब्लैक हैवी वर्क वाली मॉडर्न लुक शेरवानी में बेहद जचे। दूल्हे राजा ने दुल्हनिया के साथ जमकर पोज दिए हैं।

विज्ञापन

संगीत में जमकर हुआ हंगामा

इनके संगीत फंक्शन की थीम ब्लू और पिंक दिख रही है। डेकोरेशन देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यहां जमकर बॉलीवुड सांग्स पर पर्फोमन्स हुई हैं। कपल ने इस फंक्शन को पूरी तरह से एन्जॉय किया है और डांस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों ने ही भंगड़े से लेकर बॉलीवुड सांग्स तक पर परफॉर्म किया है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने शादी से पहले हर लम्हें को दिल खोलकर जिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ