Ankita Lokhande: फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘वीर सावरकर’ आज यानी 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे खूब चर्चा में रहें। वहीं, फैंस में भी इसके लिए एक्साइटमेंट नजर आई। इस बीच अब अंकिता लोखंडे एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। आइए आपको बताते हैं क्यों?
पैप्स पर भड़कीं Ankita Lokhande
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर अंकिता का एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक्ट्रेस गुस्से में लाल हुई एकदम जोर से पैप्स पर चिल्लाती नजर आ रही है। जी हां, विरल भयानी पर हाल ही में सामने आए लेटेस्ट वीडियो में अंकिता मीडिया से बेहद गुस्से में बात कर रही हैं। वायरल वीडियो में अंकिता कहती है कि फिल्म चल रही है अंदर, चलिए बाहर, चलिए… दिस इज नॉट राइट… यार, दिस इज रियली नोट डन, फिल्म चल रही है अंदर यार, थोड़ा-सा सब्र रख लो यार, क्या बात है? इसके बाद अंकिता अंदर चली जाती है। जैसे ही इंटरनेट पर ये वीडियो सामने आया, तो नेटिजंस ने इस पर रिएक्ट किया और एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।
यूजर्स ने किया ट्रोल
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि बिल्कुल संस्कार नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या एक्टिंग है। तीसरे यूजर ने लिखा कि अंकिता इतना गुस्सा सेहत के लिए ठीक नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ओवरएक्टिंग की दुकान। एक और यूजर ने लिखा कि जया बच्चन इन मेकिंग। एक यूजर ने कमेंट किया कि जबसे बिग बॉस 17 हारी है, एंग्री बर्ड बनके घूम रही है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर अंकिता के वीडियो पर कर रहे हैं।
Ankita Lokhande
‘वीर सावरकर’ हुई रिलीज
बता दें कि अंकिता लोखंडे और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘वीर सावरकर’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही एक्साइटेड थे। हालांकि ये देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी? बता दें कि टिकट खिड़की पर पहले से ही शैतान, योद्धा और बस्तर: द नक्सल स्टोरी मौजूद है। ऐसे में फिल्म ‘वीर सावरकर’ के लिए कमाई करना आसान नहीं होने वाला।
यह भी पढ़ें- Elvish Yadav को कोर्ट ने दी जमानत, गिरफ्तारी के 5 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे ‘राव साहब’
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
8 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
8 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
12 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
23 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines