Elvish Yadav को कोर्ट ने दी जमानत, गिरफ्तारी के 5 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे 'राव साहब'

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव को कोर्ट ने जमानत दे दी है। जी हां, जेल में 5 दिन बिताने के बाद अब ‘राव साहब’ जेल से बाहर आएंगे। बता दें कि स्नेक वेनम केस में एल्विश को 17 मार्च को अरेस्ट कर लिया गया था।

Elvish Yadav

Elvish Yadav

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव इन दिनों स्नेक वेनम केस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आज 22 मार्च को इस केस में कोर्ट में सुनवाई होनी थी। गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट में सुनवाई के बाद ‘राव साहब’ को कोर्ट ने जमानत दे दी है। जी हां, जेल में 5 दिन बिताने के बाद अब ‘राव साहब’ जेल से बाहर आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

जमानत पर बाहर आएंगे ‘राव साहब’

बता दें कि बीते रविवार यानी 17 मार्च को एल्विश यावद को नोएडा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद पुलिस ने एल्विश को अरेस्ट कर लिया और उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया। हालांकि संडे को अरेस्ट के बाद एल्विश को सोमवार यानी 18 मार्च को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन उस टाइम वकीलों ने हड़ताल कर दी और इस वजह से ‘राव साहब’ के केस की सुनवाई टल गई और उन्हें जेल में रहना पड़ा। अब इस मामले में आज सुनवाई हुई और अदालत ने एल्विश को जमानत दे दी है।

विज्ञापन
Elvish Yadav

Elvish Yadav

विज्ञापन

27 मार्च को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी

बता दें कि जब से एल्विश ने बिग बॉस ओटीटी 2 जीता है, तो उनकी फैन फॉलोइंग और भी बढ़ गई है। अब मामला बड़ा और हाई-प्रोफाइल है, तो कोर्ट के बाहर भी भारी भीड़ नजर आई है। कोर्ट से भले ही एल्विश को बेल मिल गई हो, लेकिन जब से वो मशहूर हुए हैं, तो उनके कारनामे भी बढ़े हैं। बता दें कि स्नेक वेनम केस के पहले एल्विश, मैक्सटर्न से लड़ाई के लिए भी चर्चा में रहे। अब इस मामले में भी 27 मार्च को गुरुग्राम कोर्ट में एल्विश की पेशी होनी है।

विज्ञापन

क्या है मामला?

दरअसल, बीते साल नवंबर में स्नेक वेनम केस में एल्विश का नाम आया था। हालांकि उस दौरान एल्विश को अरेस्ट नहीं किया गया था, लेकिन इस केस में 17 मार्च को एल्विश को अरेस्ट कर लिया गया। जब से एल्विश अरेस्ट हुए तो सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे थे। हालांकि अब इस केस में एल्विश को बेल मिल गई है। देखने वाली बात होगी कि बाहर आकर एल्विश का इस पर क्या कहना होगा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ