Elvish Yadav-Anjalians: जब से एल्विश यादव के अरेस्ट होने की खबरें आई हैं, तब से सोशल मीडिया पर बवाल-सा मचा हुआ है। एल्विश की गिरफ्तारी से कोई खुश हो रहा है, तो कोई उन्हें सपोर्ट कर रहा है। बता दें कि नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। हालांकि अब बिग बॉस ओटीटी 2 विनर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जिससे अब ना सिर्फ एल्विश आर्मी बल्कि Anjalians भी एल्विश के सपोर्ट में आ गए हैं।
Anjalians उतरे एल्विश आर्मी के सपोर्ट में
जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा सोशल मीडिया पर Anjalians एल्विश को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर Anjalians की तरफ से एल्विश के सपोर्ट के पोस्ट की जैसे बाढ़-सी आ गई। एक यूजर ने एल्विश को सपोर्ट करते हुए लिखा कि Anjalians प्लॉनिंग करते हुए कि एल्विश भाई को कैसे बचाया जाए। दूसरे यूजर ने पोस्ट किया कि Anjalians एल्विश को सपोर्ट कर रहे हैं, वो जेल में है। एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि #Anjalians एल्विश यादव के साथ है। एक और यूजर ने लिखा कि Anjalians फिलहाल एल्विश आर्मी के साथ है। इस तरह के कमेंट्स की अब सोशल मीडिया पर बाढ-सी आई हुई है।
क्या है मामला?
दरअसल, बीते कुछ दिन पहले सांपों के जहर मामले में एल्विश यादव का नाम सामने आया था। 8 नवंबर 2023 को एक रेव पार्टी में स्नेक वेनम केस से एल्विश का नाम जुड़ा। इस मामले में बिग बॉस ओटीटी 2 विनर के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इतना ही नहीं बल्कि जब इस मामले की FSL जांच रिपोर्ट आई तो उसमें भी सांपों के जहर के होने की पुष्टि हो गई थी। FSL जांच रिपोर्ट के आने के बाद कहा जा रहा था कि एल्विश यादव अरेस्ट हो सकते हैं। हालांकि उस वक्त ऐसा कुछ नहीं हुआ, लेकिन अब इस मामले में एल्विश को अरेस्ट करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में आगे क्या होगा?
यह भी पढ़ें- बेखौफ, बेबाक Elvish Yadav, पुलिस स्टेशन के अंदर कैसे फोटो खिंचवा रहे ‘राव साहब’?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
5 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
5 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
5 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
9 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
19 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
19 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
20 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
20 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines