बेखौफ, बेबाक Elvish Yadav, पुलिस स्टेशन के अंदर कैसे फोटो खिंचवा रहे 'राव साहब'?

Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। जी हां, एल्विश को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि बावजूद इसके एल्विश का टशन कम नहीं हो रहा है और वो पूरे एट्टीट्यूड में नजर आ रहे हैं।

Elvish Yadav

Elvish Yadav, IMAGE CREDIT- instagram

विज्ञापन

Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। जी हां, एल्विश को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि बावजूद इसके एल्विश का टशन कम नहीं हो रहा है और वो पूरे एट्टीट्यूड में नजर आ रहे हैं। ऐसे हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें कर रही हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा अरेस्ट होने के बाद भी एल्विश यादव ना सिर्फ मुस्कुराते नजर आए बल्कि पुलिस स्टेशन से उनकी फोटो भी वायरल हो गई।

पुलिस स्टेशन में फोटो खिंचवा रहे ‘राव साहब’

दरअसल, जैसे ही एल्विश के अरेस्ट होने की खबर आई तो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। एल्विश के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं तो उनके विरोधी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच इंटरनेट पर एल्विश की पुलिस स्टेशन से एक फोटो सामने आई, जिसमें यूट्यूबर ना सिर्फ मुस्कुरा रहे हैं बल्कि आराम से फोटो खिंचवा रहे है। अब सवाल ये है कि अरेस्ट होने के बाद भी एल्विश पुलिस स्टेशन में इस तरह फोटो कैसे खिंचवा रहे हैं?

विज्ञापन

कम नहीं हुई एल्विश की हीरोगिरी 

बीते कुछ दिनों से एल्विश यादव लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। कभी थप्पड़ कांड तो कभी किसी की दुकान में घुसकर उसको मारना एल्विश को चर्चा में रखता रहा। इन सबके बावजूद एल्विश की हीरोगिरी कम नहीं हुई और वो लगातार कुछ ना कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिससे वो लाइमलाइट में बने हुए हैं। इन सबके बीच पुलिस स्टेशन से एल्विश की इस तरह की फोटो आना कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स इस पर भी रिएक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स का आया रिएक्शन

एक यूजर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि अरेस्ट कुछ भी, पुलिसवालों से पूछ तो लो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हम झूठी खबरों पर भरोसा नहीं करते हैं। इस तरह के कमेंट्स अब एल्विश को लेकर कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ