Janhvi Kapoor Rihanna Zingaat Dance: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन से अब एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स के मुंह खुले रह गए हैं। अब जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अंबानी परिवार के जश्न में जिस तरह से एन्जॉय किया है उसे देख उनके चाहने वालों का भी दिल खुश हो गया है। इतना ही नहीं खुद तो जान्हवी कपूर जमकर डांस करती नजर आईं, साथ ही उन्होंने पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) को भी अपने इशारों पर नचा दिया। अब इन दोनों हसीनाओं का ‘झिंगाट’ परफॉरमेंस सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। रिहाना को जान्हवी कपूर के साथ डांस करता देख अब सभी यूजर्स हैरान रह गए हैं।
रिहाना पर चढ़ा बॉलीवुड फीवर
इंटरनेशनल स्टार को लेटेस्ट वीडियो में बॉलीवुड सॉन्ग पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। ऐसा शायद ही किसी ने सोचा होगा कि उन्हें रिहाना को बॉलीवुड गानों पर डांस करते हुए देखने का मौका मिलेगा। लेकिन ये इंडिया है यहां कुछ भी हो सकता है। जब रिहाना भारत आ ही गई हैं और बॉलीवुड स्टार्स के बीच एक हाई प्रोफाइल वेडिंग अटेंड कर रही हैं तो उन पर बॉलीवुड फीवर न चढ़े ये कैसे हो सकता है। ऐसे में जान्हवी कपूर ने रिहाना को अपने रंग में रंग दिया। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है इसमें जान्हवी को अपनी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ (Dhadak) के पॉपुलर सॉन्ग ‘झिंगाट’ पर दिल खोलकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, रिहाना भी जान्हवी के साथ ताल से ताल मिलाती दिख रही हैं।
‘झिंगाट’ पर जान्हवी और रिहाना ने किया परफॉर्म
इन दोनों को साथ में खूब एन्जॉय करते हुए देखा जा रहा है। जान्हवी कपूर ने रिहाना से भी अपने हुक स्टेप करवा ही लिए। अब इन दोनों की परफॉरमेंस देख फैंस भी दंग रह गए हैं। ऐसे में अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। जैसे ही ‘झिंगाट’ पर इन दोनों ने अपनी कमर मटकाई तो वहां मौजूद सभी लोग इन्हें बस देखते ही रह गए। ऐसा ही हाल अब इंटरनेट यूजर्स का भी दिख रहा है। सभी लोग इस वीडियो पर जमकर लाइक बरसा रहे हैं और शेयर करते हुए इसे वायरल कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये बॉलीवुड और देश के लिए एक प्राउड मोमेंट है। तो चलिए जानते हैं इस वीडियो पर लोगों की क्या राय है। उन्हें जान्हवी या रिहाना किसका डांस पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Radhika Merchant का प्री वेडिंग लुक Met Gala से दिखा इंस्पायर्ड, जानें देख क्या बोले लोग?
रिहाना और जान्हवी के डांस पर फैंस के रिएक्शंस
एक फैन ने लिखा है, ‘Riri को हिंदी आइटम नंबरों पर परफॉर्म करना चाहिए था। उनके मूव्स कातिलाना हैं।’ एक यूजर ने हंसते हुए कहा, ‘ये क्या था भाई।’ एक शख्स ने मजाक में लिखा, ‘गुज्जू वेडिंग है गरबा भी करवा लेते।’ एक फैन ने लिखा है, ‘कहां देखु समझ नहीं आ रहा।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘पैसा क्या कुछ करवा सकता है वेसे।’ किसी ने कहा, ‘पीछे वाली लड़की को भी जलन महसूस होती है।’ एक शख्स ने कहा है, ‘झिंगाट किसी को भी अपनी धुन पर नचाने की ताकत रखता है!’ कोई बोला, ‘एक ही फ्रेम में बहुत ज्यादा हॉटनेस।’
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
8 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
8 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
12 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
23 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines