Amitabh Bachchan Denied Hospitalization Rumor: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अस्पताल में भर्ती होने की खबर को खारिज कर दिया है। इसके बाद से उन सभी अफवाहों पर विराम लग गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक्टर की एंजियोप्लास्टी कराई गई है। हाल ही में बिग बी ने इन अफवाहों को झूठ करार किया है। इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को गुरुवार रात दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में स्पॉट किया गया। दोनों इस दौरान इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) मैच का लुत्फ उठा रहे थे।
क्या था पूरा मामला
जाहिर है कि शुक्रवार को अमिताभ बच्चन के हॉस्पिटलाइज होने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि बिग बी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि अमिताभ बच्चन की हार्ट नहीं पैरों में जमे क्लॉट की एंजियोप्लास्टी की गई है। उनके हेल्थ के बारे में सुनकर फैंस भी काफी परेशान हो गए थे। हालांकि कुछ घंटे बाद खबर आई कि बिग बी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें: कभी ब्लॉकबस्टर फिल्में देते थे Ram Gopal Verma, कैसे आ पहुंचे बी ग्रेड फिल्मों तक?
ट्वीट का हेल्थ से कनेक्शन
इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन के ट्वीट को भी उनकी हेल्थ से जोड़कर देखा जाने लगा था। दरअसल, बिग बी ने एक एक्स पर ट्वीट करते हुए ‘आभार’ लिखा था, जिसे उनकी हेल्थ से जोड़कर देखा जाने लगा। हालांकि अब बिग बी ने इस सभी अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने बता दिया है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
मैच का लुत्फ उठाते दिखे महानायक
उधर, अमिताभ बच्चन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उन्हें मुंबई में ‘ISPL T10’ मैच का लुत्फ उठाते देखा गया। उनके साथ अभिषेक बच्चन और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को भी स्पॉट किया गया। वहीं मैच देखकर वहां से निकलने के बाद बिग बी को वहां मौजूद पैपराजी ने घेर लिया। जब लोगों ने बिग बी से स्वास्थ्य का ध्यान रखने को कहा कहा तो महानायक ने कहा, फेक न्यूज। इस सच्चाई के सामने आने के बाद से बिग बी के फैंस काफी खुश हैं कि एक्टर पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
6 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
7 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
7 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
7 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
10 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
47 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
78 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
199 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
221 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines