Akshay Kumar Dance Video: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की प्री-वेडिंग सेरेमनी का जश्न जामनगर में तीन दिन तक चला। तीन दिन तक चलने वाले इस फंक्शन में देश-विदेश की मशहूर हस्तियों समेत फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स भी शामिल हुए। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी अनंत और राधिका की खुशियों में शामिल होने जामनगर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया।
अक्षय कुमार ने अंबानी के इस ग्रैंड सेलिब्रेशन पर आधी रात को स्टेज परफॉर्मेंस दी। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग इस बात से हैरान हैं कि डेली रुटीन के पक्के एक्टर इतनी लेट नाइट तक कैसे जागे? दरअसल, अंबानी का फंक्शन रात तीन बजे तक चला था।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav ने की मारपीट, फेमस यूट्यूबर ने शेयर किया वीडियो, लगाया जान से मारने का आरोप
अक्षय कुमार ने बताई वजह
अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि अंबानी का ग्रैंड सेलिब्रेशन देर रात 3 बजे तक चला था। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ इंटरव्यू में एक्टर ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी पर बात करते हुए फंक्शन की तारीफ की। इस दौरान जब उनसे स्टेज परफॉर्मेंस को लेकर सवाल किया गया तो अक्षय ने बताया कि उनकी डांस परफॉर्मेंस सुबह तीन बजे तक चली।
अक्षय कुमार ने कहा, ‘यह काफी मजेदार रहा। अंबानी फैमिल काफी लविंग और केयरिंग है। उन्होंने सभी मेहमानों को फंक्शन में शामिल होने का अहसास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी।’ अक्षय ने आगे कहा कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट बहुत अच्छे होस्ट थे। महाकाल दोनों को हमेशा खुश रखे।
फंक्शन ने बदला शेड्यूल
बता दें कि अक्षय कुमार अपनी अनुशासित लाइफ को लेकर हमेशा से चर्चा में रहते हैं। उनके सोने और जागने का टाइम फिक्स रहता है, जिसकी चर्चा इंडस्ट्री के अन्य सेलेब्स भी कई बार कर चुके हैं। अंबानी के फंक्शन के लिए देर तक जागने पर उन्होंने कहा, ‘मेरा दिन सुबह 4 से 4:30 बजे शुरू होकर रात 9 या 9:30 बजे तक चलता है। मैं जल्दी सो जाता हूं। हालांकि अंबानी के फंक्शन के लिए मैं तीन बजे तक जागा ही नहीं बल्कि मैंने डांस भी किया।’
डांस का वीडियो इंटरनेट पर वायरल
अंबानी के फंक्शन में अक्षय कुमार ने ‘गुड़ नाल इश्क मीठा’ गाने पर शानदार डांस किया। साथ ही गाना गाते हुए ढोल भी बजाया। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स ने भी अंबानी के फंक्शन में जमकर डांस किया था। इस मौके पर इंडस्ट्री के तीनों खान शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान भी स्टेज पर एक साथ परफॉर्म करते दिखे थे।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
2 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
3 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
3 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
7 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
17 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
17 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
18 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
18 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines