De De Pyaar De 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने हाल ही में फिल्म ‘शैतान’ (Shaitaan) से बड़े पर्दे पर एंट्री की थी। हालांकि शुरुआती कमाई के बाद फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। मगर अब अजय देवगन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बॉलीवुड के सिंघम जल्द ही फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के सीक्वेल (De De Pyaar De 2) से सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाले हैं।
2019 में आई थी फिल्म
अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुल प्रीत सिंह ने स्क्रीन शेयर की थी। कॉमेडी, ड्रामा और इमोशन्स से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। ऐसे में लोग फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है। अजय देवगन फिल्म के सीक्वेल पर काम शुरू करने वाले हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
पिंकविला की हालिया रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की शूटिंग इसी साल जून में शुरू हो जाएगी। साथ ही यह फिल्म अगले साल 1 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। रिपोर्ट की मानें तो, 1 मई 2025 चार दिनों का लंबा वीकेंड होने वाला है, जिसके चलते मेकर्स ने फिल्म की रिलीजिंग के लिए यह तारीख चुनी है। ‘दे दे प्यार दे 2’ एक फैमिली मूवी होगी, जिसे सभी अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकेंगे। 1 मई 2025 को रिलीज होने से फिल्म को गर्मी की छुट्टियों का भी पूरा फायदा मिलेगा।
जून में शुरू होगी शूटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक लव रंजन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की शूटिंग इसी साल जून में शुरू होगी। दरअसल अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ और ‘रेड 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में दोनों फिल्मों का शूट जल्द खत्म हो जाएगा, जिसके बाद अजय ‘दे दे प्यार दे 2’ के सेट पर पहुंच जाएंगे। इस फिल्म का लेखन तरुण जैन करेंगे। वहीं भूषण कुमार की टी सीरीज फिल्म को प्रोड्यूस करेगी।
अजय देवगन के पास लगी है फिल्मों की कतार
‘शैतान’ की सफलता का लुत्फ उठाने वाले अभिनेता अजय देवगन की झोली में इस समय कई फिल्में हैं। ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘सिंघम अगेन’ और ‘रेड 2’ के अलावा अजय देवगन जल्द ही ‘धमाल 4’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आएंगे। बता दें कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) 15 अगस्त 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines