Adult Film Star Sophia Leone Death: एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। महज 26 साल की एक मशहूर एडल्ट फिल्म स्टार का निधन हो गया है। एक्ट्रेस सोफिया लियोनी अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सोफिया लियोनी (Sophia Leone) के जाने से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि उनके फैंस भी सदमे में हैं। जिस तरह से उनकी मौत हुई है वो सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। इस वक्त पूरी एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री हिली हुई है। हर तरफ मातम का साया छाया हुआ है। अब एक्ट्रेस के परिवार ने ही उनके निधन की खबर पर मुहर लगा दी है।
सौतेले पिता ने दी निधन की जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोफिया लियोनी एक हफ्ते पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। उनके सौतेले पिता माइक रोमेरो ने खुद ये खबर कंफर्म की है। हालांकि, सोफिया लियोनी का कत्ल हुआ है या ये आत्महत्या है या फिर वजह कुछ और है, ये अभी तक सामने नहीं आया है। दरअसल, एक्ट्रेस अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं। उनकी लाश उनके अपार्टमेंट से ही मिली है। खबरों की मानें तो जब सोफिया लियोनी को उनके परिवार ने कांटेक्ट करने की कोशिश की तो उन्हें एक्ट्रेस का कोई जवाब नहीं मिला और बाद में अपार्टमेंट से सोफिया लियोनी का शव मिला।
सोफिया के निधन से एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री पर उठे सवाल
अब इस खबर पर मृत सोफिया लियोनी के सौतेले पिता माइक रोमेरो ने कहा है, ‘सोफिया लियोनी की मां और परिवार की ओर से दुखी और भारी मन से ये जानकारी देनी पड़ रही है कि सोफिया का निधन हो गया है। अचानक हुई इस मौत से सोफिया के परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा लगा है।’ बता दें, इस वक्त एडल्ट स्टार की मौत की जांच चल रही है। उनका निधन कैसे हुआ पुलिस इस सवाल का जवाब जानने में जुटी हुई है। उम्मीद है कि सच जल्द ही सामने आ जाएगा क्योंकि सोफिया लियोनी की मौत से एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री सवालों के घेरे में आ गई है।
कुछ दिनों ने अंदर हुई चौथी मौत
दरअसल, एक के बाद एक एडल्ट फिल्म एक्ट्रेसेस के निधन की खबर सामने आ रही हैं। ये वाकई चौंका देने वाली बात है कि महज कुछ ही दिनों में सोफिया लियोनी वो चौथी एक्ट्रेस हैं जो इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। उनसे पहले काग्नी लिन ने 36 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। वहीं, जनवरी के महीने में जेसी जेन ओक्लाहोमा ड्रग्स ओवरडोज की वजह से मृत मिली थीं। ऐसे में ये एडल्ट स्टार्स अचानक मौत के मुंह में कैसे जा रही हैं ये सवाल सभी के जहन में उठ रहे हैं।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
5 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
6 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
6 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
6 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
9 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
46 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
77 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
198 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
220 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines