Shraddha Kapoor Viral Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) हाल ही में गुजरात के जामनगर से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी अटेंड कर वापिस मुंबई लौटी हैं। अपने घर आते ही उन्होंने फैंस को एक बुरी खबर सुना दी जिसके बाद श्रद्धा के फैंस चिंता में पड़ गए हैं। एक्ट्रेस की मुंबई आते ही तबीयत बिगड़ गई है और इस बात की जानकारी खुद श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सभी को अपना हेल्थ अपडेट दिया जिसे पढ़कर फैंस भी घबरा गए और सभी उन्हें मैसेज करने लगे। तो चलिए जानते हैं कि आखिर एक्ट्रेस को हुआ क्या है और उन्होंने ऐसा भी क्या पोस्ट कर दिया जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स काम छोड़ उनसे बात करने लगे।
श्रद्धा कपूर की बिगड़ी तबीयत
दरअसल, श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वो ब्लैक कॉफी और फ्रूट्स एन्जॉय कर रही हैं। हालांकि इस फोटो में उनका चेहरा फैंस को देखने को नहीं मिला लेकिन उन्होंने जो कैप्शन लिखा है उसने फैंस की टेंशन जरूर बढ़ा दी है। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा, ‘बर्थडे के बारे में शेयर करना है लेकिन… हालत।’ इसके बाद उन्होंने दो इमोजी भी शेयर किए हैं जिसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो बीमार हैं और शायद उन्हें फीवर है। अपनी स्टोरी में एक्ट्रेस ने फैंस से गुजारिश कर कहा, ‘मजेदार गेट वेल सून विश करो यार।’ बता दें, श्रद्धा ने ये रिवील नहीं किया है कि आखिर उन्हें हुआ क्या है। हो सकता है कि एक्ट्रेस फंक्शन्स अटेंड कर थक गई हों और थकान की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई।
श्रद्धा कपूर ने दिया अपना हेल्थ अपडेट
फैंस को होने लगी श्रद्धा की चिंता
वैसे इसके बाद श्रद्धा ने अपने फैंस से मजेदार बातचीत भी की है। उन्होंने अपने शुभचिंतकों के सभी सवालों के जवाब दिए और सोशल मीडिया पर अपने फनी अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। दरअसल, एक्ट्रेस का पोस्ट देख उनके एक फैन ने लिखा, ‘मेरी दुआ है कि आप इतनी जल्दी ठीक हो जाओ जितनी जल्दी फास्ट फूड देखकर डाइटिंग वाले लोगों की नियत बदलती है।’ अपने फैंस को इस पर श्रद्धा ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘मैं उस ग्रुप की बेस्ट टीम लीडर बनूंगी।’ दरअसल श्रद्धा अक्सर सोशल मीडिया पर खाने की तस्वीरें शेयर कर फैंस को चिढ़ाती नजर आती हैं।
फैंस ने मांगी एक्ट्रेस के लिए दुआ
यह भी पढ़ें: Netflix पर Kapil Sharma के शो के प्रोमो से खुश नहीं कॉमेडियन सुनील पाल, वीडियो में निकाली भड़ास
फैंस संग श्रद्धा की मजेदार बातचीत
श्रद्धा ने फैंस से की स्पेशल बातचीत
इसके अलावा एक और फैंस ने चिंता जताते हुए लिखा है, ‘श्रद्धा तुम्हारी हेल्थ खराब होने की न्यूज़ देखी और फाइनल एग्जाम की प्रिपरेशन ही छोड़ दी।’ अब फैन की इस बात को पढ़ श्रद्धा बोलीं, ‘मेरी सेहत का नाजायज फायदा उठाया जा रहा है!!!’ एक्ट्रेस ने एक और स्टोरी शेयर की है इसमें वो फैंस के मज़े लेती दिख रही हैं। तोतले अंदाज में एक्ट्रेस के फैन ने लिखा है, ‘जल्दु -जल्दु गेट वेल सून श्रद्धु। आलतू जलाल तु आई बला को टाल तू। मैंने व्रत किया है आप ठीक हो जाओ।’ अब इस फैन को श्रृद्धा ने जो जवाब दिया है उसे पढ़कर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘ओके जल्दु -जल्दु मैं ठीक हो जायंगु।’ इसे देखकर साफ पता चल रहा है कि श्रद्धा कि तबियत भले ही ठीक नहीं है लेकिन उनका सेंस ऑफ ह्यूमर अभी भी कमाल है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
8 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
8 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
12 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
23 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines