आर्ट्स स्ट्रीम
-छात्र: 95.80%
-छात्राएं: 98.95%
कॉमर्स स्ट्रीम
- छात्र: 98.66%
- छात्राएं: 99.51%
साइंस स्ट्रीम
- छात्र: 92.64%
- छात्राएं: 96.42%
---विज्ञापन---

Rajasthan Board RBSE 12th Result OUT Today Live Updates: राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आज 31 मार्च की सुबह 10 बजे जारी कर दिये जाएंगे. राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा करेंगे. इसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपने अंक देख सकेंगे.
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक करें और इसके बाद आप इसे यहां से सेव या डाउनलोड कर सकते हैं.
राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में कई जानकारी होगी. रिजल्ट में परीक्षा बोर्ड का नाम, स्कूल का नाम और जिला कोड, छात्र का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि (DOB), चुने गए विषय, विषयवार प्राप्त अंक, कुल प्रतिशत, प्राप्त ग्रेड और रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल) सभी जानकारी शामिल होंगी.
राजस्थान बोर्ड RBSE 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद जो छात्र रीचेकिंग कराना चाहते हैं. वह रीचेकिंग के लिए स्कूल के माध्यम आवेदन कर सकेंगे. जबकि सप्लीमेंट्री परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जा सकती है. इन सभी के बारे में अधिक जानकारी छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं.
राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम से जुड़े अपडेट्स के लिए इस खबर के साथ बने रहें.
आर्ट्स स्ट्रीम
-छात्र: 95.80%
-छात्राएं: 98.95%
कॉमर्स स्ट्रीम
- छात्र: 98.66%
- छात्राएं: 99.51%
साइंस स्ट्रीम
- छात्र: 92.64%
- छात्राएं: 96.42%
- आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 97.54% रहा
- कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 93.64% रहा
- साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 96.23% रहा
राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा में नव्या ने टॉप किया है. नव्या ने कुल 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं.
राजस्थान बोर्ड के 12वीं के छात्रों का कुल पासिंग पर्सेंट ओवरऑल 96.23 रहा है.
- राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए इस वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए ‘News Update’ पर क्लिक करें और इसके बाद ‘Examination Results – 2026’ पर जाएं.
- संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
Senior Secondary (Science) – 2026 Result
Senior Secondary (Commerce) – 2026 Result
Senior Secondary (Arts) – 2026 Result
- एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें. इसके बाद ‘Submit’ पर क्लिक करें.
- मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, अपने नंबर देखें और इसे डाउनलोड करें या प्रिंटआउट निकाल लें.
राजस्थान बोर्ड ने 12वीं कक्षा की तीनों स्ट्रीम यानी साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एकसाथ जारी किया है. परीक्षार्थी ऑनलाइन वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट अब से कुछ ही देर में जारी हो जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद अगर वेबसाइट डाउन हुई तो आप रिजल्ट को डिजीलॉकर से भी देख सकते हैं.
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 10 बजे जारी कर दिया जाएगा. अब कुछ ही मिनटों बाद रिजल्ट जारी होगा और छात्र अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे.
राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी होगा.
rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in
राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे जारी कर दिया जाएगा. इसके बाद छात्र ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
राजस्थान बोर्ड :- -12 का परीक्षा परिणाम दिनांक 31 मार्च, 2026 को प्रातः 10:00 बजे जारी किया जाएगा ll @Rajasthanboard #rajasthanboard ll #12thclassresult ll #rbse
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) March 30, 2026
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।