Rajasthan PTET Counselling Result 2023: राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे करें चेक
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

Rajasthan PTET Counselling Result 2023: गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा द्वारा 23 जुलाई को पीटीईटी सीट आवंटन परिणाम 2023 घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट, पीटीईटी काउंसलिंग 2023 में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ptetggtu.com पर अपने आवंटन की स्थिति की जांच कर सकेंगे। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे देख सकते हैं।
इस बार पीटीईटी काउंसलिंग 20 जून 2023 से शरू हुई थी। हजारों की संख्या में इसमें अभ्यर्थी शामि हुए थे। वहीं अब अभ्यर्थियों के सीट अलॉटमेंट का इंतजार खत्म हो गया है। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए लिस्ट चेक कर सकेंगे।
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-होमपेज पर जाकर Rajasthan PTET Counselling Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-यहां अपना लॉगइन आईडी पासवर्ड डालें।
-सीट अलॉटमेंट की लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी।
– नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
रिजल्ट जारी होने के बाद इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
पीटीईटी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, बी.ए. बी.एड./बी.एससी,4 साल के कोर्स और B.Ed के 2 साल के कोर्स के लिए सीट आवंटन की घोषणा आज की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड में सीटों की पेशकश की जाएगी, उन्हें संबंधित कॉलेजों को रिपोर्ट करना होगा और 22000 रुपये के भुगतान पर अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। पहले दौर के लिए प्रवेश औपचारिकताएं 24 से 28 जुलाई, 2023 तक खुली रहेंगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: