एक वक्‍त का खाना खाकर क‍िया गुजारा, ऑटो-रिक्शा ड्राइवर की बेटी ने पहली बार में ही कैसे पास किया NEET

Success Story : यह कहानी संघर्ष, अटूट संकल्प और पिता-पुत्री के अटूट विश्वास की है. ऑटो-रिक्शा ड्राइवर की बेटी ने पहले ही प्रयास में NEET (National Eligibility cum Entrance Test) जैसी कठिन परीक्षा पास करना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है.

success story neet exam

प्रेरणा ने पहली बार में ही एक्‍गाम क्रैक क‍िया.

Success story: देश के सबसे मुश्‍क‍िल परीक्षाओं में से एक नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) को पहली बार में क्लियर करना आसान नहीं है. खासकर तब जब कॉम्‍पेट‍िशन इतना हाई हो. हर साल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) उम्मीदवारों को अच्छे नंबर लाने और उनके मेडिकल सफर का रास्ता बनाने का मौका देने के लिए भारत की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा आयोजित करती है. इन उम्मीदवारों में प्रेरणा सिंह भी थीं, जो एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर की बेटी हैं, जिन्होंने मुश्किलों का सामना करते हुए अपने पहले ही प्रयास में NEET UG 2023 में अच्छी रैंक हासिल की.

विज्ञापन

ज‍िन्‍हें नहीं पता है, उन्‍हें बता दें क‍ि भारत के प्रतिष्ठित MBBS या BDS कॉलेजों में एडमिशन चाहने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक मात्र रास्ता है.

विज्ञापन

अभावों के बीच तैयारी

प्रेरणा ने कोटा में रहते हुए NEET UG की तैयारी शुरू की. साल 2018 में, जब वह 10वीं क्लास में थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया. इस खबर ने प्रेरणा और उनके परिवार को तोड़ दिया और परिवार की मानसिक और आर्थिक स्थिति खराब हो गई. लेक‍िन प्रेरणा ने हिम्मत दिखाई और अभावों के बीच भी अपनी तैयारी जारी रखने का फैसला क‍िया.

एक वक्‍त का खाना
प्रेरणा के पास ल‍िम‍िटेड पैसे ही थे, इसल‍िए ऐसा अक्‍सर होता था क‍ि वह एक वक्‍त का खाना ही खा पाती थीं. सालों की मेहनत और लगन का नतीजा 2023 में मिला, जब प्रेरणा ने पहले ही अटेम्प्ट में NEET UG क्लियर कर लिया. पास होने वाले 2.5 लाख कैंडिडेट्स में से, उन्हें 720 में से 686 टोटल स्कोर के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1,033 मिली. एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए प्रेरणा ने कहा कि इस पूरे सफर में उनके पिता उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा थे, क्योंकि उनकी सीख ने उन्हें रास्ता ढूंढने में मदद की.

विज्ञापन

तैयारी की खास रणनीति
NCERT पर पकड़:

प्रेरणा ने बाजार की महंगी किताबों के बजाय NCERT की किताबों को अपना आधार बनाया और उन्हें कई बार पढ़ा.

YouTube और मुफ्त संसाधन:
डिजिटल इंडिया का लाभ उठाते हुए उसने इंटरनेट पर उपलब्ध मुफ्त लेक्चर और टेस्ट सीरीज का सहारा लिया.

विज्ञापन

अनुशासन:
रोजाना 12 से 14 घंटे की पढ़ाई और खुद के नोट्स बनाने की आदत ने उसे भीड़ से अलग कर दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ