Niharika Gupta
Read More
NMAT 2022 Registration: ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन काउंसिल (GMAC) NMIMS मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (NMAT) 2022 रजिस्ट्रेशन विंडो कल, 10 अक्टूबर को बंद कर देगी। जो उम्मीदवार NMAT 2022 प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट – mba.com/nmat या register.nmat.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में 50 प्रतिशत कुल अंकों के साथ तीन से चार साल की स्नातक की डिग्री है, वे एनएमएटी परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। जो छात्र अपनी स्नातक डिग्री के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी NMAT 2022 पंजीकरण कर सकते हैं। NMAT 2022 परीक्षा 10 अक्टूबर से 19 दिसंबर, 2022 तक आयोजित होने वाली है।
NMAT 2022 Registration Direct Link
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करते समय एनएमएटी आवेदन शुल्क 2,800 रुपये का भुगतान करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार द्वारा प्रवेश के लिए अधिकतम पांच कॉलेजों का चयन किया जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।