Niharika Gupta
Read More
MSMSS Exam 2023 admit card: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने आज, 29 जनवरी को मुख्यमंत्री सक्षम मेरिट आधारित स्कॉलरशिप योजना (MSMSS) कक्षा 6वीं और 9वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने नाम और अपने पिता के नाम का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा 29 जनवरी 2023 को राज्य भर में स्थापित 81 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक होगी। 6वीं कक्षा के लिए कुल 11814 परीक्षार्थी और 9वीं कक्षा के लिए 11354 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर एक पासपोर्ट आकार की फोटो चिपकानी होगी और इसे अपने स्कूल के प्रमुख द्वारा वेरीफाई करवाना होगा और परीक्षा केंद्र पर इंस्पेक्टर को एक अतिरिक्त वेरीफाई फोटो देनी होगी।
और पढ़िए –HBSE Exam 2023: हरियाणा बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट घोषित, यहां देखें शेड्यूल
यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक है
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।