JNU UG Admissions 2022: यूजी कोर्सेस में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्द ऐसे करें अप्लाई

JNU admission 2022

JNU admission 2022

विज्ञापन

JNU UG Admissions 2022: देश के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एडमिशन की चाह रख रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल जेएनयू ने कॉलेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एडमिशन के लिए जिन भी छात्रों को आवेदन करना है वो आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Advertisment

बता दें कि इस साल जेएनयू ने सभी कोर्सेस में एडमिशन के लिए सीयूईटी यूजी 2022 को चुना है और एडमिशन इसके स्कोर के आधार पर ही किए जाएंगे। इसमें जिन भी छात्रों ने भाग लिया है उन्हें आवेदव करने के लिए अपना सीयूईटी यूजी आईडी और पासवर्ड का ही उपयोग करना होगा। छात्र नीचे दी गई आसान स्टेप्स के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

JNU UG Admissions 2022: ऐसे करें रजिस्टर

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।

विज्ञापन

– उसके बाद नए पेज पर एप्लीकेशन फॉर बीए सीयूईटी यूजी 2022 की लिंक पर क्लिक करें।

– अब नए पेज पर सीयूईटी यूजी 2022 के आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करें।

विज्ञापन

– उसके बाद स्क्रीन पर मौजूद आवेदन फॉर्म को भरें।

– अब शुल्क जमा करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

विज्ञापन

– फॉर्म डाउनलोड करें या भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट लें

विज्ञापन

आवेदन शुल्क:
सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी – 250 रुपये
एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी – 100 रुपये
विदेशी नागरिक उम्मीदवार – 2392 रुपये

बता दें कि प्रवेश केवल सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर किया जाएगा और जो कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे जेएनयू प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। नेशनल एजेंसी टेस्टिंग (NTA) ने CUET UG 2022 का परिणाम 15 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही जारी कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ