संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा को पास करने के लिए जबरदस्त मेहनत, समर्पण और धैर्य की जरूरत होती है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही इसे पास कर पाते हैं और बाकी उम्मीदवारों के लिए मिसाल बनते हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है IAS अभय डागा की, जिन्होंने AIR 83 हासिल कर देश भर में अपना नाम रोशन किया।
महाराष्ट्र के एक छोटे से शहर से निकले अभय डागा
अभय डागा महाराष्ट्र के वर्धा जिले से ताल्लुक रखते हैं। उनके माता-पिता डॉ. राजेंद्र डागा और डॉ. मीना डागा दोनों ही प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ (पेडियाट्रिशियन) हैं। अभय ने अपनी स्कूली शिक्षा बीवीबी लॉयड्स, विद्या निकेतन स्कूल, वर्धा से की। इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई हैदराबाद से पूरी की।
IIT खड़गपुर में इंजीनियरिंग और एक्टिंग की शुरुआत
इसके बाद अभय ने भारत के प्रमुख इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स में से एक IIT खड़गपुर में दाखिला लिया और अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। पढ़ाई के दौरान अभय को एक्टिंग में गहरी रुचि हुई और उन्होंने थियेटर और नाटकों में हिस्सा लेना शुरू किया।
टीवी की दुनिया में भी दिखे अभय
यही नहीं, अभय ने स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक “सिया के राम” में भी काम किया। एक्टिंग की दुनिया में बढ़ते कदमों के बावजूद, उनके मन में कहीं न कहीं देश सेवा का सपना था।
माइक्रोसॉफ्ट से लेकर UPSC तक का सफर
साल 2018 में अभय ने Microsoft कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी शुरू की। लेकिन कुछ ही वर्षों में उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी और साल 2021 में UPSC की तैयारी शुरू कर दी।
लगभग दो साल की मेहनत और IAS बनने का सपना पूरा
लगातार दो साल की कड़ी मेहनत और लगन के बाद अभय ने साल 2023 में UPSC CSE परीक्षा पास की और ऑल इंडिया रैंक 83 के साथ IAS अधिकारी बने।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
4 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
4 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
9 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
9 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
10 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
11 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
12 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines