Goa NEET UG counselling Schedule 2022: तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE), गोवा सरकार ने MBBS, BDS, BHMC, BPharm और अन्य NEET-आधारित कोर्सेज में प्रवेश के लिए गोवा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG) 2022 शेड्यूल जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- dte.goa.gov.in के माध्यम से प्रवेश कार्यक्रम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
एमबीबीएस, बीडीएस, बीफार्मा, एएचएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीएससी नर्सिंग और अन्य मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को 10 नवंबर और 11 नवंबर, 2022 को रिपोर्ट करना होगा।
Goa NEET UG 2022 Admissions: ऐसे चेक करें शेड्यूल
- डीटीई, गोवा की आधिकारिक वेबसाइट- dte.goa.gov.in पर जाएं।
- नवीनतम समाचार अनुभाग से, “बी फार्म और एनईईटी आधारित कोर्सेज में प्रवेश की शेड्यूल” लिंक पर क्लिक करें।
- एनईईटी और जीसीईटी-आधारित बीफार्मा डिग्री कोर्सेज के पहले वर्ष में प्रवेश का कार्यक्रम स्क्रीन पर जारी होगा।
- डाउनलोड करें और शेड्यूल का प्रिंटआउट लें।
यहां देखें जरूरी डिटेल्स
बीफार्मा और एनईईटी-आधारित कोर्सेज में प्रवेश के लिए, सीएसपी, अनिवासी भारतीय (एनआरआई), सामान्य (पीडब्ल्यूडी) और सामान्य (ईडब्ल्यूएस सहित) श्रेणियों के तहत उम्मीदवार जिनके नाम 1-300 के बीच मेरिट लिस्ट में हैं, उन्हें रिपोर्ट 10 नवंबर को सुबह 10 बजे करना होगा। जबकि जिनके नाम जनरल ओपन कैटेगरी में हैं और 301-500 के बीच रैंक हासिल की है, उन्हें सुबह 10.30 बजे रिपोर्ट करना होगा।
ईएसएम, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी-पीडब्ल्यूडी), एसटी (ओपन), अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी-पीडब्ल्यूडी), और ओबीसी (ओपन) श्रेणी के उम्मीदवारों को सुबह 11 बजे रिपोर्ट करना होगा। बीवीएससी और एएच कार्यक्रम में प्रवेश के लिए एमएएफएसयू रजिस्टर्ड सभी उम्मीदवारों को 10 नवंबर को सुबह 11:15 बजे रिपोर्ट करना होगा।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
1 day agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 day ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
2 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
6 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
6 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
11 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
11 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines