Niharika Gupta
Read More
DU Admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय, DU आज 4 नवंबर, 2022 को डीयू कॉलेजों में उपलब्ध रिक्त सीटों की लिस्ट जारी करेगा। इस लिस्ट के जारी होने के बाद, डीयू सीएसएएस सीट अलॉटमेंट के तीसरे दौर के साथ शुरू होगा।
स्पोर्ट्स और ईसीए कोट के तहत एडमिशन डीयू एडमिशन के राउंड 3 में किए जाएंगे। एक बार लिस्ट सामने आने के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट – www.admission.uod.ac.in और www.du.ac.in के माध्यम से देख सकेंगे।
बता दें 5 से 7 नवंबर तक डीयू यूजी मिड-एंट्री विकल्प और विंडो टू री-ऑर्डर उच्च प्राथमिकताएं उपलब्ध होंगी। डीयू 10 नवंबर को अपनी तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। उम्मीदवारों को 11 नवंबर से 13 नवंबर के बीच निर्धारित सीट स्वीकार करनी होगी और प्रवेश शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। डीयू रिक्त सीट अलॉटमेंट का पहला दौर 17 नवंबर को जारी करेगा, 18 नवंबर से 19 नवंबर के बीच उम्मीदवार स्पॉट अलॉटमेंट फेज के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं।
सीट अलॉटमेंट के दूसरे दौर में, 15,200 से अधिक उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों में प्रवेश दिया गया था। उनमें से 9,439 को प्रारंभिक प्रवेश दौर में सीटें मिलीं और बाद में उन्हें दूसरी मेरिट सूची में कॉलेज और उनकी पसंद के कोर्सेज में प्रमोट किया गया।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।