DU 2nd Cut off 2022 Live Update: यूजी प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट देर रात होगी जारी, जानें कब-कैसे कर पाएंगे चेक
Edited By Niharika Gupta

Delhi University Admission 2022
Edited By Niharika Gupta

Delhi University Admission 2022
DU UG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) आज यानी 30 अक्टूबर को अपने यूजी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा। डीयू की वेबसाइट के मुताबिक दूसरे राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट रात 10 बजे के बाद जारी की जाएगी। उम्मीदवार दूसरी आवंटन सूची आधिकारिक वेबसाइट- admission.uod.ac.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवार लॉग-इन क्रेडेंशियल- आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने डीयू काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, वे 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक अपनी आवंटित सीटों को स्वीकार कर सकते हैं। वेरिफिकेशन दौर 2 नवंबर को बंद हो जाएगा, प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर, 2022 है। जिन उम्मीदवारों ने भी चुना है अपग्रेड हायर ‘प्रोग्राम और कॉलेज कॉम्बिनेशन’ प्राथमिकताएं वेबसाइट- admission.uod.ac.in पर अपनी राउंड टू मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय इस साल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2022) के आधार पर यूजी प्रवेश प्रक्रिया आयोजित कर रहा है। विश्वविद्यालय के तहत 67 कॉलेजों में लगभग 70,000 यूजी सीटों और 79 यूजी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
डीयू सीएसएएस राउंड 1 के दौरान 55,000 से अधिक छात्रों ने एडमिशन लिया है, जिस कारण डीयू के सभी टॉप कॉलेजों की सीटें लगभग भर चुकी हैं। बता दें कि डीयू सीएसएएस एडमिशन के पहले राउंड में, विश्वविद्यालय ने 70,000 अंडरग्रेजुएट सीटों के मुकाबले 80,164 सीटों की पेशकश की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: