Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
DU UG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) कॉमन सीट अलोकेशन सिस्टम (CSAS) 2022 राउंड 2 अलॉटमेंट लिस्ट कल, 30 अक्टूबर को जारी करेगा। डीयू यूजी प्रवेश 2022 के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर सीएसएएस राउंड 2 अलॉटमेंट शाम 5 बजे के बाद रिजल्ट कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के पास जो सीट ऑफर की गई है उसे स्वीकार करने के लिए 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 1 नवंबर तक शाम 4:59 बजे तक का समय है। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक कॉलेज ऑनलाइन जमा किए गए आवेदनों का वेरिफिकेशन करेंगे। ऑनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान 3 नवंबर, शाम 4:59 बजे तक करना होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय के यूजी प्रवेश का तीसरा दौर 4 नवंबर से शुरू होगा।
79 यूजी कार्यक्रमों और 67 कॉलेजों, विभागों और केंद्रों में 70,000 सीटों की पेशकश की गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।