AIIMS INI SS 2023 Result: एम्स आईएनआई एसएस राउंड 2 का रिजल्ट जारी, इस दिन तक करना होगा रिपोर्टिंग
Edited By Niharika Gupta

AIIMS INI SS 2023 results
Edited By Niharika Gupta

AIIMS INI SS 2023 results
AIIMS INI SS 2023 round 2 results: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने AIIMS INI SS 2023 राउंड 2 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार एम्स आईएनआई एसएस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे राउंड 2 के परिणाम aiimsexams.ac.in पर देख सकते हैं।
काउंसलिंग रिजल्ट एडमिशन एग्जाम में उनकी प्राथमिकताओं और रैंक के आधार पर हर उम्मीदवार को अलॉटे संस्थान और कोर्स का संकेत देगा। जिन उम्मीदवारों का नाम राउंड 2 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट में होगा, उन्हें कल से रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी। INI SS राउंड 2 रिपोर्टिंग 19 जुलाई शाम 5.00 बजे तक समाप्त होगी।
उम्मीदवारों के लिए यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सीट आवंटन अंतिम है और काउंसलिंग परिणाम घोषित होने के बाद इसे बदला नहीं जा सकता है। जिन उम्मीदवारों को इस दौर में सीट आवंटित की गई है, उन्हें अपना प्रवेश सुरक्षित करने के लिए निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर प्रवेश औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: