Window AC Installation Rules: दिल्ली के करोल बाग से सामने आई एक घटना ने लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं और इस बात को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि कैसे लोगों की छोटी सी लापरवाही किसी की जान लेने की वजह बन सकती है। हाल ही में दो मंजिल से सड़क पर गिरे एसी से एक बेगुनाह की जान जाने के कारण सवालों की लंबी लाइन लग गई है। यहां तक कि उन लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है जिन्होंने लापरवाही से अपने घर की खिड़कियों पर एसी लगा रखा है या बालकनी पर गमले रखे हुए हैं।
जी हां, घर के बालकनी में रखी चीज या खिड़की में लगा हुआ एयर कंडीशनर अगर किसी जान हानि की वजह बनता है तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है या फिर जेल जाना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे। आइए जानते हैं कि भारतीय कानून में इसके बारे में क्या कहा जाता है? कैसे खिड़की पर लगा एसी जेल जाने की वजह बन सकता है।
AC पहुंचा सकता है जेल!
भारतीय कानून में धारा 125(ए)/106 बीएनएस है जिसके तहत अगर किसी व्यक्ति की लापरवाही से किसी अन्य व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसे अपराधी माना जाता है। भारतीय दंड संहिता की धारा 106 (या 125-ए) के अनुसार ऐसे अपराधी के लिए 5 सालों की जेल की सजा और जुर्माना है। डॉक्टर से इलाज के दौरान की गई लापरवाही, वाहन चलाते समय चालक से की गई लापरवाही आदि। इस धारा के तहत अपराधी बना सकती है। इतना ही नहीं, आपकी बालकनी पर अगर कोई वस्तु रखी है और उसके गिरने पर किसी की जान चली जाती है तो उसके कारण भी आपको जेल हो सकती है।
ये भी पढ़ें- बैंक खाते में पैसे भेजने की ये गलती पहुंचा देगी जेल, जानें क्या कहते हैं RBI के नियम
धारा 106 (या 125-ए) में साफ कहा गया है बालकनी से किसी वस्तु के गिरने पर अगर किसी को चोट लगती है या उसकी जान चली जाती है तो संपत्ति के मालिक को जुर्माना भरना पड़ेगा, साथ ही वो अपराधी भी होगा जिस वजह से उसे जेल तक जाना पड़ सकता है।
इस बात का रखें ध्यान
अगर आपका घर एक मंजिल, दो मंजिल या उससे ज्यादा का बना हुआ है या आप ऐसी जगह रहते हैं जहां आपका एयर कंडीशनर नीचे सड़क से ऊंची जगह पर पड़ रहा है तो आपको एयर कंडीशनर को लगाते समय खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। सुरक्षा का ध्यान रखते हुए रेलिंग का इस्तेमाल करें और उसके बाद ही एसी लगाएं। इसके अलावा गमले रखे हुए हैं तो उन्हें भी एक सुरक्षात्मक रेलिंग लगाकर ही रखें।
ये भी पढ़ें- Credit Card बंद करवाने का है प्लान? तो पहले जान लीजिए RBI के नियम
संबंधित खबरें
भारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
15 mins ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
2 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
22 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines