क्या आपने कभी सोचा है कि हर महीने आपकी सैलरी से जो पीएफ (EPF) का पैसा कटता है, उसका क्या होता है? या EPFO उस पैसे को खुद ही संभालकर रखता है? अगर आप भी सोचते हैं कि पीएफ का पैसा सिर्फ तिजोरी में जमा रहता है या सरकारी खजाने में रखा होता है, तो आप गलत हैं. SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) के नए आंकड़ों ने एक बहुत ही दिलचस्प सच्चाई सामने रखी है.
आइए बेहद आसान तरीके से समझते हैं कि आपके रिटायरमेंट का पैसा सुरक्षित रखने और उस पर ब्याज देने के लिए EPFO इसे कहां और कैसे इन्वेस्ट करता है.
यह भी पढ़े : ITR Filing Deadline 2026: इनकम टैक्स रिटर्न भरने की तारीख बढ़ेगी या नहीं? अफवाहों में न आएं, तुरंत करें यह काम
SEBI के डेटा से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
सेबी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत के डिसक्रीशनरी पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS) के तहत मैनेज होने वाले कुल एसेट्स का लगभग 85% हिस्सा अकेले EPFO और अन्य प्रॉविडेंट फंड्स का है.
तो अगर आपको ये नहीं पता है कि PMS क्या है? तो बता दें कि यह एक तरह की प्रोफेशनल सर्विस होती है, जहां बड़े-बड़े फंड मैनेजर्स और एक्सपर्ट्स पैसों को शेयर बाजार, बॉन्ड्स और सरकारी सिक्योरिटीज में सही तरीके से इन्वेस्ट करते हैं.
अक्सर लोग सोचते हैं कि PMS सर्विस सिर्फ बड़े-बड़े अमीर उद्योगपतियों और अमीरों के लिए होती है. लेकिन सच यह है कि देश के आम नौकरीपेशा कर्मचारियों का पीएफ फंड ही भारत के PMS मार्केट का सबसे बड़ा निवेशक है.
यह भी पढ़े : RAC Ticket Rules: जब RAC में आधी सीट मिलती है, तो रेलवे पूरा किराया क्यों वसूलता है? जानिए वजह
EPFO आपका पैसा कहां-कहां इन्वेस्ट करता है?
EPFO अपने पास जमा पीएफ के पैसों को सुरक्षित रखने और बेहतर रिटर्न कमाने के लिए तय नियमों (Investment Pattern) के तहत इन्वेस्ट करता है. फंड का बड़ा हिस्सा (लगभग 45-50%) सरकारी बॉन्ड्स में लगाया जाता है. यह सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है. लगभग 35-45% हिस्सा अच्छी रेटिंग वाली प्राइवेट और सरकारी कंपनियों के बॉन्ड्स/डिबेंचर में इन्वेस्ट होता है. थोड़ा जोखिम लेकर बेहतर रिटर्न कमाने के लिए EPFO आपके पीएफ का 5 से 15% हिस्सा स्टॉक मार्केट (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स यानी ETFs) में भी इन्वेस्ट करता है.
बाकी बचा छोटा हिस्सा शॉर्ट-टर्म लिक्विड इंस्ट्रूमेंट्स में रखा जाता है ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को क्लेम का पैसा तुरंत दिया जा सके.
इससे आपको क्या फायदा होता है?
एक्सपर्ट फंड मैनेजर्स के जरिए निवेश होने के कारण आपका पैसा डूबने का खतरा नहीं रहता. सही जगह इन्वेस्ट होने के कारण ही EPFO आपको हर साल 8% से ज्यादा का आकर्षक ब्याज दे पाता है. लंबे समय में कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) का फायदा उठाकर आपका पीएफ फंड धीरे-धीरे एक बड़ा फंड बन जाता है.
संबंधित खबरें
PNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 hr agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 hr agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
3 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
4 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
5 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
14 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
20 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
21 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
23 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines