क्या होता है UAN? खाते में जमा रकम को कैसे देख सकते हैं, समझिए पूरा प्रोसेस

UAN: यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) 12 अंकों का नंबर होता है। इस नंबर को PF के तहत हर कर्मचारी को दिया जाता है। किस तरह से ये काम करता है और इसमें जमा रकम को कैसे देखा जा सकता है? पूरा प्रोसेस समझिए।

Universal Account Number
विज्ञापन

UAN: यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) नंबर हर उस कर्मचारी के पास होता है जिसका PF अकाउंट बना बनाया जाता है। कर्मचारी चाहें कितनी कंपनियों में नौकरी करे, लेकिन उसका 12 अंकों वाला ये UAN एक ही रहता है। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाता है। इसका उपयोग कर्मचारी के EPF (Employee Provident Fund) खाते से जुड़ी सभी जानकारी को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए लॉन्च किया गया था। जानिए इस अकाउंट को इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

क्या होता है UAN?

यूनिवर्सल अकाउंट नंबर, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के जरिए जारी किया जाता है। 12 अंकों के इस UAN के जरिए PF खातों को मैनेज किया जाता है। इस नंबर का संबंध भारत सरकार के तहत रोजगार और श्रम मंत्रालय से है। इसके तहत कर्मचारी अपने जीवनकाल में जितनी भी कंपनियां बदलता है, इस दौरान जितना उसका फंड (PF) होता है वह इसी में जुड़ता जाता है। इसके जरिए समय समय पर अपनी जमा राशि को देख सकते हैं, साथ ही निकाल भी सकते हैं।

विज्ञापन

UAN का इस्तेमाल कैसे करें?

अपने पीएफ से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए होती है तो उसके लिए UAN की जरूरत पड़ती है। सबसे पहले कर्मचारी को ऑफिशियल EPFO वेबसाइट पर जाएं, उसके बाद सर्विस का एक ऑप्शन दिया गया होगा जिसपर क्लिक करने से कर्मचारियों के लिए नाम से एक ऑप्शन दिखेगा। इसपर क्लिक करने के बाद सदस्य यूएएन/ऑनलाइन सेवा का चयन करना होगा, उसके बाद कर्मचारी को मेंबर पोर्टल फिर से खुलकर सामने आ जाएगा।


इसके बाद फिर कर्मचारी को सदस्य पोर्टल होम पेज पर इंपोर्टेंट लिंक पर जाना होगा। इसके बाद अपना अपना यूएएन डालें, जिसके साथ में कर्मचारी को मोबाइल नंबर और कैप्चा भी डालना होगा। इसके बाद मोबाइल पर एक OTP आएगा जिसको भर दें। इसके बाद कर्मचारी को अपना पूरा नाम, जन्मतिथि और पैन, आधार या सदस्य आईडी की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद माय यूएएन दिखाई देगी जिसपर क्लिक करने से आपका अकाउंट खुलकर सामने आ जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ