'टिंग-टोंग 20.64 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हुए' UPI से धड़ाधड़ हो रहा है लेनदेन

UPI Transactions Data September 2024: अगर आप भी UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सितंबर महीने में UPI के जरिए कुल 20.64 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ है।

UPI Transactions Data September 2024

UPI Transactions Data September 2024: UPI यानी Unified Payments Interface ने भारत में डिजिटल पेमेंट की दुनिया में क्रांति ला दी है। आजकल, बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, हर कोई UPI का इस्तेमाल कर रहा है। चाहे आपको किराने का सामान खरीदना हो या फिर ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो, UPI ने पेमेंट करना बेहद आसान बना दिया है। वहीं, सितंबर में तो UPI ने सभी रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं।

विज्ञापन

जी हां, सितंबर महीने में UPI के जरिए कुल 20.64 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है, जो पिछले साल की तुलना में 31% ज्यादा है। इतना ही नहीं, लेनदेन की संख्या भी 42% बढ़कर 15.04 अरब हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी NPCI द्वारा हाल ही में ये आंकड़े जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

पिछले महीने भी हुई करोड़ रुपये की ट्रांजैक्शन

बता दें कि पिछले महीने यूपीआई से हर दिन 50.1 करोड़ रुपये की ट्रांजैक्शन हुई है। जबकि अगस्त महीने में ये आंकड़ा 48.3 करोड़ दर्ज किया गया था। बीते पांच महीने से मंथली UPI ट्रांसक्शन्स की वैल्यू 20 लाख करोड़ रुपये से ऊपर बनी हुई हैं जो काफी बड़ा नंबर है।

Unified Payments Interface

विज्ञापन

अन्य पेमेंट तरीकों में भी बढ़ोतरी

  • AEPS: सितंबर में करीब 10 करोड़ लेन-देन हुए, जिनकी कुल कीमत 24,143 करोड़ रुपये थी।
  • IMPS: सितंबर में 5.65 लाख करोड़ रुपये के लेन-देन हुए, जो सालाना आधार पर 11% ज्यादा है।
  • FASTag: सितंबर में 31.8 करोड़ लेन-देन हुए, जिनमें 7% की वृद्धि देखने को मिली।

ये भी पढ़ें : कहां ‘गायब’ हो गए 2000 के करोड़ों नोट? RBI ने डेटा शेयर कर किया बड़ा खुलासा

डिजिटल लेन-देन में तेजी

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये आंकड़े देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन की बढ़ती पॉपुलैरिटी को दर्शाते हैं। वहीं, इस रिपोर्ट पर वर्ल्डलाइन इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुनील रोंगला का कहना है कि छोटे ट्रांजैक्शन के लिए लोग अब UPI का काफी यूज कर रहे हैं।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ