News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Stock Market Update: शेयर बाजार में कल हरियाली छाई रही। BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी दोनों उछाल के साथ कारोबार करते रहे और कारोबार की समाप्ति पर भी ग्रीन लाइन पर रहे। आज मार्केट में कुछ कंपनियों के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन कंपनियों की कारोबारी गतिविधियों को लेकर बड़ी खबरें सामने आईं हैं, जिनका असर उनके स्टॉक्स पर पड़ सकता है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के दिसंबर तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 11.9% का उछाल आया है। RIL का टैक्स के बाद कंसोलिडेटेड प्रॉफिट पिछले वर्ष के 19,488 करोड़ से बढ़कर ₹21,804 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी के रेवेन्यु में भी वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों में डिजिटल सेवाओं, रिटेल बिजनेस और ऑयल-टू-केमिकल (O2C) कारोबार की बेहतर परफॉर्मेंस प्रमुख है। कल रिलायंस के शेयर उछाल के साथ 1,275 रुपये पर बंद हुए थे।
यह भी पढ़ें – इकोनॉमी के अच्छे दिन, 2026 तक भारत बन सकता है दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
आईटी कंपनी इंफोसिस का वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही (Q3) में मुनाफा बढ़कर 6806 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि सितंबर 2024 में समाप्त तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 6506 करोड़ रुपये था। दिसंबर तिमाही में कंपनी की आय 41764 करोड़ रुपये रही जो पिछली तिमाही में 40986 करोड़ थी। इंफोसिस के शेयर कल गिरावट के साथ 1,920.05 रुपये पर बंद हुए थे।
यह भी पढ़ें – 8th Pay Commission से कितनी बढ़ सकती है सैलरी? कर्मचारियों की पेंशन में भी इजाफा
कंपनी के हाथ एक बड़ा ऑर्डर लगा है। HFCL ने कल बाजार बंद होने के बाद बताया कि उसे भारत संचार निगम लिमिटेड की तरफ से एडवांस वर्क ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर पंजाब टेलीकॉम सर्किल से जुड़ा है और इसकी वैल्यू 2501 करोड़ रुपये है। HFCL एक कम्युनिकेशन सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है। गुरुवार को कंपनी के शेयर शानदार तेजी के साथ 102.69 रुपये पर बंद हुए थे।
AIA इंजीनियरिंग ने बताया है कि वह अपनी सब्सिडियरी क्षमता के विस्तार पर 5 लाख डॉलर का निवेश करेगी। कंपनी का शेयर कल एक प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 3,500 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल अब तक (YTD) ये शेयर 3.07% ऊपर चढ़ चुका है।
यह भी पढ़ें – क्यों खास है Saif Ali Khan का Bandra वाला घर, जहां उन पर हुआ हमला?
बैंक का मुनाफा दिसंबर 2024 में समाप्त तिमाही में 3.8% बढ़कर 6,304 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। एक साल पहले इस तिमाही में यह 6,071 करोड़ रुपये पर था। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 8.6 फीसदी बढ़कर 13,606 करोड़ रुपये पर हो गई है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 12,532.2 करोड़ रुपये थी। कल बैंक का शेयर उछाल के साथ 1,044 रुपये पर बंद हुआ था।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
यह भी पढ़ें – Saif Ali Khan: 100 करोड़ का घर, 800 करोड़ का पैलेस, कितने अमीर हैं छोटे नवाब?
यह भी पढ़ें – मुंबई में सितारों का महंगा आशियाना, ये हैं बॉलीवुड स्टार्स के Most Expensive Homes
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।