Saif Ali Khan: 100 करोड़ का घर, 800 करोड़ का पैलेस, कितने अमीर हैं छोटे नवाब?

Saif Ali Khan Luxury Properties: सैफ अली खान अपनी कमाल की एक्टिंग और दौलत के लिए हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। रियल एस्टेट में उन्होंने काफी निवेश किया हुआ है।

Saif-Ali-Khan_8bb14e

Saif Ali Khan Net Worth: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। कल देर रात सैफ के घर में घुसे एक अंजान शख्स ने उन पर चाकू से वार किए थे। माना जा रहा है कि आरोपी चोरी के इरादे से घर में दाखिल हुआ था। इस घटना के बाद मुंबई की हाई सिक्योरिटी सोसाइटी की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। चलिए एक नजर सैफ अली खान की संपत्ति पर डालते हैं।

विज्ञापन

1200 करोड़ की नेटवर्थ

सैफ अली खान एक सफल एक्टर हैं और शाही परिवार से आते हैं। ऐसे में उनकी संपत्ति हमेशा ही चर्चा का विषय रही है। उनकी रियल एस्टेट होल्डिंग में मुंबई स्थित 103 करोड़ रुपये की कीमत वाला घर और हरियाणा स्थित 800 करोड़ का भव्य पटौदी पैलेस प्रमुख है। सैफ की नेटवर्थ करीब 1200 करोड़ रुपये बताई जाती है। वह एक फिल्म के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये और ब्रांड एंडोर्समेंट से 1 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

फेमस है पटौदी पैलेस

सैफ अली खान की सबसे कीमती प्रॉपर्टी हरियाणा में स्थित पटौदी पैलेस है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत 800 करोड़ रुपये के आसपास है। 10 एकड़ में फैली इस शाही प्रॉपर्टी में कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है। रणबीर कपूर की ‘एनिमल’, मंगल पांडे’ और ‘वीर जारा’ जैसी हिट फिल्मों की शूटिंग यहीं हुई थी।

विज्ञापन

स्विट्जरलैंड में भी प्रॉपर्टी

‘छोटे नवाब’ ने स्विट्जरलैंड में भी प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसकी कीमत 33 करोड़ रुपये है। यह आलीशान बंगला उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को दर्शाता है। सैफ ने बिजनेस की दुनिया में भी मजबूती से पैर जमाए हैं। उन्होंने कपड़ों के ब्रांड के साथ-साथ स्पोर्ट्स कंपनियों में निवेश किया है, जहां से उन्हें मोटी कमाई होती है।

विज्ञापन

लग्जरी कारों का कलेक्शन

सैफ अली खान लग्जरी कारों के शौकीन हैं। उनकी कारों के कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज S-क्लास s 350D, लैंड रोवर डिफेंडर 110, ऑडी Q7 और जीप रैंगलर सहित कई आलीशान कारें हैं। सैफ हर साल मोटी कमाई करते हैं। शाही परिवार से होने के चलते देश के कई शहरों में उनकी प्रॉपर्टी है। इसके अलावा, उन्होंने विदेशों में भी निवेश किया हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ