Stock Market Opening : शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, आज के टॉप गेनर में ओएनजीसी तो एचडीएफसी बैंक पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे नरमी संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत सपाट तरीके से हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में हल्की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इसके बाद सेंसेक्स 62300 और निफ्टी 18300 के ऊपर कारोबार कर रहा है।
भारतीय शेयर बाजार में आज भी तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (16 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 31 अंकों की मजबूती के साथ 62,314 के स्तर पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 1 अंक की उछाल के साथ 18,397 के स्तर पर है।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार (15 May) को शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 317 अंक चढ़कर 62345 और निफ्टी 84 अंकों की मजबूती के साथ 18,398 के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: