Share Market Update: ग्‍लोबल मार्केट से मिल रहे साकारात्मक रूख असर भारतीय घरेलू शेयर पर भी देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवे और आखिरी दिन शुक्रवार (14 October) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में जबरदस्त उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्‍स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे न‍िशान पर खुले हैं।

विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 927 अंकों की तेजी के साथ 58,162 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 308 अंक चढ़कर 17,322 के स्तर पर खुला। फिलहाल बाजार में तेजी का रूख जारी है और सेंसेक्स 1000 से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन

बाजार का आज का हाल

बीएसई (BSE) में आज कुल 1,588 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई है। जिममें से करीब 1,225 शेयर तेजी तो 282 गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि 81 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर हैं। वहीं 76 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 9 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो इनफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, एसबीआई, टाटा स्टील समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।

डॉलर के मुकाबले 6 पैसे मजबतू के साथ खुला रुपया

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 6 पैसे की मजबूती के साथ 82.28 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की कमजोरी के साथ 82.34 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

गुरुवार (13 Octomber): सेंसेक्स 390 अंकों की गिरावट के साथ 57,235 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 109 अंक चढ़कर 17,014 अंक पर बंद हुआ था।

बुधवार (12 Octomber): सेंसेक्स 478 अंकों की बढ़त के साथ 57,625 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 140 अंक चढ़कर 17,123 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

मंगलवार (11 Octomber): सेंसेक्स 843 अंकों की गिरावट के साथ 57,147 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 257 अंकों गिरकर 16,983 अंक पर बंद हुआ था।

सोमवार (10 Octomber): सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 57,991 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 73 अंक गिरकर 17,241 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

शुक्रवार (7 Octomber): सेंसेक्स 306 अंकों की गिरावट के साथ 58,191 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 17 अंकों की नरमी के साथ 17,314 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ