Stock Market Opening : लगातार तीसरे दिन हरे निशान पर शेयर बाजार, आज के टॉप गेनर में ओएनजीसी तो अल्ट्राटेक सीमेंट पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत पॉजिटिव मोड पर हुई है। बुधवार आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी जा रही है। आज शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे रंग के साथ हुई है।
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज बुधवार को (12 July 2023) सुबह बाजार तेजी के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 93 अंकों की तेजी के साथ 65,714 के स्तर के पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 26 अंकों की बढ़त के साथ 19,465 के स्तर पर।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को भी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 273 अंकों की उछला के साथ 65,618 के स्तर पर तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 83 अंकों की मजबूती के साथ 19,439 के स्तर पर बंद हुआ।
आज बुधवार को भी विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की तेजी के साथ 82.25 रुपये के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की मजबूती के साथ 82.41 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: