सस्ते प्लॉट... नोएडा वाले याद कर लें 18 और 27 दिसंबर की तारीख! इसके बाद नहीं मिलेगा मौका

YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की प्लॉट योजना के लिए जल्द ही आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। 20 प्लॉट की इस स्कीम में अगर हिस्सा लेना चाहते हैं तो जल्द से जल्द अप्लाई करें।

YEIDA Plot Scheme 2024

YEIDA Plot Scheme 2024

विज्ञापन

YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा में इन दिनों जेवर एयरपोर्ट की काफी चर्चा हो रही है। इसके आसपास कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे पूरे इलाके में विकास को तेजी मिल सके। हाल ही में यीडा ने दो योजनाएं निकाली जिसमें अफोर्डेबल प्राइस में प्लॉट दिए जा रहे हैं। पहली स्कीम जिसमें 451 प्लॉट निकाले गए तो दूसरी में 20 प्लॉट के लिए नीलामी का आयोजन किया जाएगा। हालांकि 451 प्लॉट वाली स्कीम के लिए आवेदन खत्म हो गए हैं, जिसके लिए ड्रॉ का आयोजन किया जाना बाकी है। 20 प्लॉट वाली स्कीम में आवेदन 18 दिसंबर 2024 तक कर सकते हैं।

451 प्लॉट स्कीम

YEIDA ने नोएडा सेक्टर-24 ए के लिए यह सभी प्लॉट निकाले हैं। जिसके लिए आवेदन पिछले महीने ही खत्म कर दिए गए। अभी इसके आवेदकों को प्लॉट आवंटन के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तारीख 27 दिसंबर 2024 रखी गई है। इसमें जिन लोगों ने आवेदन किया है उनके नाम की पर्ची निकाली जाएगी। जिसका नाम पर्ची में आएगा उसको प्लॉट दे दिया जाएगा। यह प्लॉट्स 120 वर्ग मीटर, 162 वर्ग मीटर, 200 वर्ग मीटर, 250 वर्ग मीटर और 260 वर्ग मीटर के होंगे।

विज्ञापन

20 प्लॉट के लिए आवेदन

यीडा की दूसरी स्कीम 20 प्लॉट वाली है, जो नोएडा सेक्टर- 17, 18 और 22डी में निकाले गए हैं। इसमें आवेदन केवल 18 दिसंबर 2024 तक किया जा सकता है। सेक्टर17, 18 और 22डी में सभी प्लॉट्स की संख्या अलग-अलग रखी गई है। जिसमें सेक्टर 17 के लिए 6 प्लॉट, सेक्टर 18 के लिए 5 प्लॉट और सेक्टर 22डी के लिए 9 प्लॉट में दिए जाएंगे। इस योजना में प्लॉट आवंटन के लिए ई-नीलामी की जाएगी, जिसके लिए 20 जनवरी 2025 की तारीख रखी गई है।

यीडा के इन 20 प्लॉट का साइज 451 प्लॉट से अलग रहेगा। इसमें 11,513.72 वर्गमीटर से लेकर 89,034 वर्गमीटर तक के प्लॉट रहेंगे। सेक्टर 17 में 11,513.72 वर्गमीटर से लेकर 24,282 वर्गमीटर, सेक्टर 18 में प्लॉट 16,188 वर्गमीटर और सेक्टर 22डी में 20,235 वर्गमीटर से  89,034 वर्गमीटर के प्लॉट दिए जा रहे हैं। अगर आपने भी इन स्कीम्स में अप्लाई किया है या करना चाहते हैं तो यीडा की ऑफिशियल साइट पर लेटेस्ट जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ