Stock Market Opening: शेयर बाजार अंबेडकर जयंती की छुट्टी, अब सोमवार को खुलेगा बाजार
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening : अंबेडकर जयंती के मौके पर आज 14 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार बंद है। कारोबार के लिहाज से शेयर बाजार में यह हफ्ता छोटा रहा। पिछले हफ्ते भी शेयर बाजार में सिर्फ 3 दिन ट्रेडिंग हुई थी क्योंकि क्योंकि महावीर जयंती और गुड फ्राइडे के कारण शेयर बाजार 2 दिन बंद रहा था। शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए अब सोमवार को मार्केट खुलेगा।
अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में इससे पहले आग लगातार 9वें दिन गुरुवार को भी तेजी का दौर जारी रहा। सेंसेक्स करीब 38 अंक और निफ्टी 15 अंकों की तेजी के साथ खुला बंद हुआ। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 38 अंकों की उछाल के साथ 60,431 और एनएसई का निफ्टी 15 अंकों की बढ़त के साथ 17,828 के स्तर पर बंद हुआ था।
इससे पिछले कारोबारी दिन बुधवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 235 अंकों की उछाल के साथ 60,392 और एनएसई का निफ्टी 90 अंकों की बढ़त के साथ 17,812 के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – IRCTC’s Unique Offer: कैसे एक पूरा कोच या ट्रेन बुक कर सकते हैं? अतिरिक्त शुल्क से भी बचेंगे, जानें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: