Nitin Arora
Read More
---विज्ञापन---
Senior Citizen Super Pension Plan: देश में वैसे तो सभी उम्र के लोगों के लिए कोई ना कोई स्कीम होगी। लेकिन वरिष्ठ नागरिकों को उम्र के हिसाब से अधिक फायदे हैं। जैसे कि प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) है। इसमें हर महीने 18500 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। हालांकि, आपको इस योजना में निवेश जल्दी करना होगा, क्योंकि अगले महीने ये योजना बंद हो जाएगी। इस योजना की शुरुआत सरकार ने 26 मई 2020 को की थी। इसमें आप 31 मार्च 2023 तक निवेश कर सकते हैं।
LIC करता है देखभाल
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना एक सामाजिक सुरक्षा योजना और पेंशन योजना है। इसे भारत सरकार द्वारा लाया गया था और इसे भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा चलाया जाता है। इसमें एक प्लान ऐसा भी है कि अगर पति-पत्नी दोनों 60 साल की उम्र पार कर चुके हैं तो वे अलग से मिलकर दोगुना निवेश कर सकते हैं।
शादीशुदा जोड़ा अगर इस योजना में 15 लाख रुपये का निवेश करता है, तो ये टोटल 30 लाख रुपये हो जाएं। इस स्कीम पर ब्याज 7.40 फीसदी सालाना है। इसका मतलब निवेश करने पर आपकी सालाना ब्याज 222000 रुपए होगी। इसे 12 महीने में जब बांटा जाएगा तो यह 18500 रुपए होगी। यह पेंशन के तौर पर आपको हर महीने मिलेगी।
वहीं अगर केवल 1 व्यक्ति ही इस योजना में निवेश करना चाहता है तो वह 15 लाख के निवेश पर सालाना ब्याज 111000 रुपये प्राप्त कर सकता है और उनको मासिक पेंशन 9250 रुपये मिलेगी।
इसके अलावा इसमें निवेश करने पर हर माह पेंशन तो मिलेगी ही बल्कि अगर आप 10 साल तक स्कीम में जुड़े रहते हैं तो 10 साल बाद आपका निवेश किया हुआ पैसा भी आपको वापस मिल जाएगा। वहीं, आप इस योजना को कभी भी छोड़ सकते हैं।
और पढ़िए – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।