PM Kisan Yojana 22th installment Date: अगर आप किसान हैं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए आज की सुबह बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आई है. सरकार ने आखिरकार 22वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया है. जी हां, अब आपको और इंतजार नहीं करना पड़ेगा! कल यानी 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद गुवाहाटी, असम से बटन दबाकर देश भर के करोड़ों किसानों के खाते में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे.
इस बार 22वीं किस्त के साथ ही इस योजना के तहत बांटी गई कुल राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगी, जिसमें 2.15 करोड़ से ज्यादा महिला किसान भी शामिल हैं.
कहीं आपका पैसा अटक तो नहीं जाएगा?
सरकार ने चेतावनी दी है कि जो किसान e-KYC नहीं करवाएंगे, उनकी किस्त अटक सकती है. पैसा बिना किसी रुकावट के मिले, इसके लिए ये 3 काम आज ही निपटा लें:
e-KYC पूरा करें: यह सबसे जरूरी है. आप अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जा सकते हैं या फिर घर बैठे PM Kisan की मोबाइल ऐप (Facial Recognition) के जरिए बिना OTP या फिंगरप्रिंट के भी e-KYC कर सकते हैं.
आधार-बैंक लिंकिंग: सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है. बिना इसके DBT का पैसा बैंक में क्रेडिट होने में दिक्कत आ सकती है.
Kisan-eMitra का फायदा उठाएं: अगर आपको किस्त से जुड़ी कोई भी परेशानी आ रही है, तो सरकार के AI-आधारित वॉइस चैटबॉट किसान-ईमित्र का उपयोग करें. यह 11 भाषाओं में आपकी मदद के लिए 24×7 तैयार है.
कौन हैं असली हकदार?
किसान के नाम पर 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए और नाम लैंड रिकॉर्ड्स में दर्ज होना चाहिए.
परिवार में केवल एक ही सदस्य (पति, पत्नी या नाबालिग बच्चे) को इस योजना का लाभ मिल सकता है.
बैंक खाता एक्टिव (Active) होना चाहिए.
घर बैठे कैसे चेक करें स्टेटस?
अगर आप देखना चाहते हैं कि कल आपको पैसे मिलेंगे या नहीं, तो बस ये आसान स्टेप्स अपनाएं:
- PM Kisan पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाएं.
- Know Your Status पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें.
अगर वहां e-KYC और Aadhaar Bank Linking के सामने Yes लिखा है, तो समझिए कल 2000 रुपये आपके खाते में आने तय हैं. कल का दिन हमारे देश के अन्नदाता के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है. यदि आपके आसपास कोई ऐसा किसान है जिसे इस प्रक्रिया के बारे में नहीं पता, तो उसे यह जानकारी जरूर शेयर करें ताकि किसी का भी हक न छूटे.










