Jahangir Wadia Lifestyle : जहांगीर वाडिया जिनको जेह नाम से भी जाना जाता हैं, आजकल वह अपने पिता नेविल और मां दीना के द्वारा खड़े किए गए बिजनेस को संभाल रहे हैं। वर्तमान में जहांगीर, वाडिया टेक्नो-इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड, बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्प और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज सहित कई अन्य कंपनियों के बोर्ड में निदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं।
मुहम्मद अली जिन्ना के परपोते हैं वाडिया
बता दें कि वाडिया, जिन्ना परिवार का हिस्सा हैं, वह पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना के परपोते हैं। पाकिस्तान संस्थापक जिन्ना के वंशज होने के नाते उन्होंने भारत में रहते हुए आपने प्रयास जारी रखे। उनकी दादी पाकिस्तान के संस्थापक पिता मुहम्मद अली जिन्ना की वंशज थीं। जहांगीर वाडिया ने गो फर्स्ट, बॉम्बे डाइंग और बॉम्बे रियल्टी का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी ली है। अपने पिता, बिजनेस टाइकून, नुस्ली वाडिया के साथ, वह ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के बोर्ड में निदेशक भी हैं।
यह भी पढ़े : सिंधु जल विवाद को लेकर भारत और पाकिस्तान की बैठक, हुआ यह अहम फैसला
नेहरू-गांधी युग के दौरान जुटाई सम्पति
नेहरू-गांधी युग के दौरान वाडिया परिवार ने बड़ी सम्पत्ति जुटाई, वर्तमान में वह वाडिया ग्रुप ऑफ एंटरप्राइजेज के मालिक हैं, जिसकी गिनती भारत के सबसे बड़े उद्यमियों में होती है। जहांगीर के पारसी परिवार ने 1736 में ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट करके जहाज निर्माण के साथ व्यापार की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद जैसे-जैसे समय बीतता गया, सूरत के इस परिवार ने अपने व्यावसायिक क़दमों को बढ़ाते हुए रियल एस्टेट, एफएमसीजी, विमानन और कपड़ा क्षेत्र में में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि हांसिल की है।
जहांगीर वाडिया का प्रारंभिक जीवन
व्यवसायी नुस्ली वाडिया और पूर्व एयर होस्टेस मौरीन वाडिया के बेटे, ‘जहांगीर वाडिया’ का जन्म 6 जुलाई, 1973 मुंबई में हुआ था। जहांगीर ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा सनावर के लॉरेंस स्कूल में की और स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल में चले गए। जहांगीर ने इंग्लैंड के वारविक विश्वविद्यालय से विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की। वहीं उनके भाई नेस वाडिया भी एक व्यवसायी हैं जो बॉम्बे बूमराह ट्रेडिंग कंपनी का प्रबंधन करते हैं।
वाडिया का निजी लाइफ
जहांगीर वाडिया ने 2003 में सेलिना से शादी की, जो ऑस्ट्रेलिया से हैं। जहांगीर वाडिया और सेलिना लंदन में मिले थे। उनके दो बच्चे जूनियर जहांगीर और एला हैं। सेलिना सी फेम नामक कपड़ों की लाइन की मालिक हैं और उसका संचालन करती हैं।
यंग ग्लोबल लीडर
वर्ष 2008 में विश्व आर्थिक मंच ने उन्हें यंग ग्लोबल लीडर के रूप में चुना गया। जहांगीर वाडिया ने गो फर्स्ट, बॉम्बे डाइंग और कंपनी की रियल एस्टेट शाखा बॉम्बे रियल्टी के प्रबंध निर्देशक के रूप में कार्य किया। वाडिया समूह की चार कंपनियां हैं जो भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध हैं, जिनमें ब्रिटानिया (एफएमसीजी में 102 साल पुरानी कंपनी जो निफ्टी 50 इंडेक्स में है), बॉम्बे बर्मा (150 साल पुरानी कंपनी) शामिल हैं। चाय और अन्य व्यवसायों में कंपनी, बॉम्बे डाइंग है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वाडिया परिवार की कुल संपत्ति 6.41 अरब डॉलर है।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
11 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
13 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
14 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
18 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
19 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
21 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
21 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
22 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
23 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines