News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
UPI Service for Feature Phone Users: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) भुगतान की सर्विस को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए 123PAY की शुरुआत की थी। इसके जरिए फीचर फोन यूजर्स के लिए नंबर पर भुगतान करना आसान हो जाता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म फोनपे ने भारत में फीचर फोन के लिए UPI सर्विस को शुरू करने के लिए गपशप के जीएसपे (GSPay) को खरीद लिया है। ऐसे में फीचर फोन यूजर्स के लिए लेनदेन करना आसान हो सकेगा।
दिग्गज फिनटेक फोनपे ने फीचर फोन यूजर्स के लिए यूपीआई आधारित भुगतान की घोषणा की है। इसका ऐलान Gupshup के जरिए GSPay खरीदने के बाद किया गया है। कंपनी के अनुसार भारत में फीचर फोन यूजर्स फोनपे पीयर-टू-पीयर ट्रांसफर और ऑफलाइन क्यूआर लेनदेन जैसी सर्विस का फायदा उठा सकेंगे।
जीएसपे एक मोबाइल फोन ऐप है और ये यूपीआई 123पे पर आधारित है। इस ऐप को साल 2023 में Gupshup ने लॉन्च किया था। जीएसपे का काम फीचर फोन में SMS का इस्तेमाल करते हुए लेनदेन करना है। फीचर फोन यूजर्स के लिए NPCI ने यूपीआई लेनदेन का समाधान निकाला है। फोनपे ने जीएसपे को खरीदकर न सिर्फ फीचर फोन यूजर्स के लिए ये यूपीआई 123पे सर्विस शुरू की है बल्कि आगामी 3 महीनों में कंपनी अपना फीचर-फोन आधारित यूपीआई पेमेंट मोबाइल ऐप भी लॉन्च करने की प्लानिंग में है।
यूपीआई की 123PAY सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए UPI ID क्रिएट करनी होगी। फीचर फोन यूजर्स *99# डायल करके पेमेंट कर सकते हैं। फोन से इस नंबर को मिलाने के बाद कई सारे ऑप्शन्स शो होंगे जिनमें अपने बैंक नाम आपको सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद डेबिट कार्ड में लिखे अंतिम 6 नंबर को दर्ज करना होगा। इसके बाद एक UPI PIN बनाए और फिर इस तरह से फीचर फोन में यूपीआई आईडी क्रिएट हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- Free Aadhaar Update: शनिवार से पहले मुफ्त में होगा आधार अपडेट, बाद में UIDAI को चुकाने पड़ सकते हैं पैसे
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।