Flipkart पर मिलेगा उधार, RBI के ठप्पे के बाद ऐसे ले सकेंगे Personal Loan; जानें प्रोसेस और जरूरी दस्तावेज

Flipkart Loan: फ्लिपकार्ट के जरिए अब ग्राहकों को उधार भी मिल सकेगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को NBFC का लाइसेंस दे दिया है। आइए जानते हैं कि फ्लिपकार्ट लोन के लिए क्या-क्या जरूरी होगा?

Flipkart Personal Loan | Flipkart | Personal Loan | Flipkart Personal Loan details | Flipkart Loan

Flipkart Loan कैसे मिलेगा?

विज्ञापन

Flipkart Loan: प्रसिद्ध ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट का इस्तेमाल ग्राहकों द्वारा अलग-अलग प्रोडक्ट की खरीदारी के लिए किया जाता है, लेकिन अब सिर्फ यहां से सामानों की खरीदारी नहीं होगी बल्कि लोन भी ले सकेंगे। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फ्लिपकार्ट को लोन की सुविधा के लिए लाइसेंस दे दिया है। नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) का लाइसेंस मिलने के कारण फ्लिपकार्ट द्वारा ग्राहकों और विक्रेताओं को सीधा पैसा उधार दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि फ्लिपकार्ट लोन प्राप्त करने के लिए क्या करना होगा और किन्हें लोन मिल सकता है?

Flipkart Personal Loan

फ्लिपकार्ट की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम लोन मिलेगा। ई-कॉमर्स कंपनी ने एक्सिस बैंक (Axis Bank) और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC FIRST Bank) के साथ साझेदारी कर ली है। इन बैंकों की मदद से ग्राहकों को लोन की सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन

Flipkart Personal Loan Documents Required

  1. पैन कार्ड
  2. जन्मतिथि का प्रमाण पत्र
  3. आधार कार्ड
  4. बैंक अकाउंट नंबर
  5.  KYC सेटअप (आधार और पैन कार्ड लिंक)

Personal Loan का न्यूनतम और अधिकतम राशि

फ्लिपकार्ट की ओर से पर्सनल लोन दिया जाएगा। इसके तहत आप न्यूनतम रकम 50,000 रुपये और अधिकतम राशि 1 लाख रुपये तक का लोन लेन सकते हैं। हालांकि, बैंक द्वारा CIBIL score, जरूरत और पात्रता के अनुसार तय किया जा सकता है कि आपको कितने रुपये तक का लोन दिया जा सकता है।

Flipkart Loan Eligibility

  1. उधारकर्ता भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
  2. लोन मैच्योरिटी के समय 21 से 55 साल की उम्र होनी जरूरी है।
  3. न्यूनतम मासिक आय 20,000 रुपये तक होनी जरूरी है।

Personal Loan का उपयोग कहां कर सकते हैं?

फ्लिपकार्ट से पर्सनल लोन लेने पर आपके सेविंग अकाउंट में सीधा लोन की रकम ट्रांसफर हो जाएगी। पर्सनल लोन का इस्तेमाल घर की मरम्मत, विवाह, शिक्षा, दिन-प्रतिदिन के खर्च, यात्रा, चिकित्सा जरूरतों सहित किसी भी खर्च के लिए किया जा सकता है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि फ्लिपकार्ट की ओर से अभी ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि बिजनेस लेंडिंग को कैसे लागू करेगा। हालांकि, उम्मीद है कि विक्रेताओं के लिए खास फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स, पर्सनल लोन और डिजिटल लोन पर फ्लिपकार्ट द्वारा ध्यान केंद्रित किया जाएगा। लोन लेने वालों के लिए सुविधा को आसान किया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ