Free Aadhaar Update: शनिवार से पहले मुफ्त में होगा आधार अपडेट, बाद में UIDAI को चुकाने पड़ सकते हैं पैसे

Free Aadhaar Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से मुफ्त में आधार अपडेट करने के लिए बस कुछ दिन ही बाकी हैं। आखिरी तारीख हो जाने के बाद नाम, घर का पता, जन्मतिथि जैसी जानकारी को अपडेट करने के लिए फीस चुकानी होगी। 

Free Aadhaar Update | Aadhaar Update | Aadhaar card | utility news

Free Aadhaar Update: 14 जून से पहले करें आधार अपडेट

Free Aadhaar Update Last Date 2025: स्कूल में दाखिला करना हो या बैंक अकाउंट खुलवाना हो, ऐसे कई काम हैं जिसके लिए आधार कार्ड बहुत जरूरी होता है। इसे एक मुख्य दस्तावेज माना जाता है और ऐसे में जरूरी है कि सही जानकारी के साथ आधार कार्ड अपडेट रहे। आधार में नाम, पता, जन्म तारीख जैसी जानकारी को अपडेट करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने मुफ्त सुविधा प्रदान कर रखी है, लेकिन इसका फायदा बस कुछ दिनों के लिए ही मिल सकेगा। मुफ्त में आधार अपडेट की डेडलाइन खत्म होने पर फीस चुकानी पड़ेगी।

विज्ञापन

इस तारीख तक मुफ्त में आधार अपडेट की सुविधा

UIDAI के अनुसार 14 जून, शनिवार तक आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे पहले 14 दिसंबर 2024 आखिरी तारीख थी और इसे बढ़ाकर 14 जून 2025 कर दिया गया। ये फ्री सर्विस घर बैठे मिल रही है। आप आसानी से घर पर ही आधार को अपडेट कर सकते हैं।

विज्ञापन

कहां से करें Free Aadhaar Update?

आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट के लिए UIDAI के myAadhaar Portal पर जाना होगा। इसके अलावा myAadhaar ऐप पर भी आधार अपडेट करने की सुविधा मुफ्त में दी जाती है। अगर 14 जून से तारीख आगे नहीं बढ़ती है तो आपको 50 से 100 के बीच फीस चुकानी पड़ सकती है। नाम, जन्म तारीख और घर के पते जैसी जानकारी को फ्री में आधार अपडेट कर सकते हैं।

आधार में कैसे बदलें नाम, पता और DOB?

  1. myAadhaar की ऑफिशियल वेबसािट या myAadhaar के ऐप में लॉनिग करें।
  2. यहां आधार से जो नंबर लिंक है वो एंटर करके लॉगिन करें।
  3. इसके बाद फोन नंबर पर आए OTP को दर्ज करें और इस तरह से लॉगिन हो जाएगा।
  4. वेबसाइट पर लॉगिन किया है तो आपको होम पेज पर ही “Update” सेक्शन शो होगा।
  5. यहां नाम, घर का पता, जन्मतिथि और अन्य जानकारी को अपडेट करने को ऑप्शन मिलेगा।
  6. नाम पर क्लिक करके सरनेम या नाम में किसी गलती का सुधार कर सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि आप आधार से नाम, पता या जन्मतिथि जैसी जानकारी अपडेट कर रहे हैं तो उससे संबंधित दस्तावेज को जमा करना जरूरी है। वेरीफाई करने के बाद फॉर्म को जमा करें। इसके दिन बाद अपडेट आधार कार्ड घर पहुंच जाएगा। चाहें तो वेबसाइट के जरिए फोन में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ