Long Term Recharge Plan Benefits in Hindi: क्या आपको भी हर महीने रिचार्ज करने की टेंशन रहती है? 28 दिन या 84 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान को आप भी अब अपनाना पसंद नहीं करते हैं? तो ऐसे में आप लॉन्ग टर्म रिचार्ज प्लान को अपना सकते हैं। लंबी वैधता के साथ आने वाले रिचार्ज प्लान आपके लिए सिर्फ किफायती ही नहीं बल्कि कई शानदार बेनिफिट्स वाले भी हो सकते हैं।
आज हम आपके लिए कुछ लंबी वैधता वाले रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं। इन प्लान के साथ 200 से ज्यादा मुफ्त टीवी चैनल, एक्स्ट्रा 50GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। आइए आपको 180 दिन और 365 दिनों की वैधता के साथ आने वाले रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं।
180 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान
वोडाफोन आइडिया का रिचार्ज प्लान 180 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसमें एक्स्ट्रा डेटा और कॉलिंग समेत अन्य सर्विस का फायदा मिलता है। इस रिचार्ज प्लान की कीमत 1,449 रुपये है। इस प्लान में रोजाना 1.5जीबी डेटा समेत 30जीबी एक्स्ट्रा डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा रोजाना अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 फ्री एसएमएस का फायदा भी मिलता है।
इतना ही नहीं, यूजर को वीकेंड डेटा रोलओवर, Vi Movies & TV ऐप, बिंज ऑल नाइट और डेटा डिलाइट्स जैसे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। अगर आप वीआई के ऐप से रिचार्ज करते हैं तो आपको 50 रुपये की छूट का फायदा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Jio Cheapest Plan: कम कीमत में मिलेंगे ढेरों बेनिफिट्स!
365 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान
वीआई का एक लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें भी डेटा, एसएमएस और कॉलिंग का फायदा मिलता है। प्लान के साथ रोजाना 1.5जीबी डेटा, 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स मिलते हैं। इसके अलावा प्लान के साथ 50जीबी एक्स्ट्रा डेटा का फायदा मिलता है। आप प्लान के साथ वोडाफोन ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
एयरटेल और जियो भी ऑफर करते हैं कई लॉन्ग टर्म प्लान
वोडाफोन आइडिया के अलावा जियो और एयरटेल भी अपने यूजर्स को लंबी वैधता वाले प्लान ऑफर करते हैं। एयरटेल के प्लान की कीमत 3,359 रुपये है। जबकि, जियो के प्लान की कीमत 4,498 रुपये है। दोनों प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। इसके अलावा डेटा और कॉलिंग सर्विस का फायदा भी देते हैं।
ये भी पढ़ें- Jio vs BSNL: ये हैं शानदार Recharge Plans!
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 hr ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
6 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
7 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
9 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
11 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
12 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
14 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
14 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines